{"_id":"672d911e542a807557003658","slug":"ss-rajamouli-considers-surya-his-inspiration-in-kanguva-pre-release-the-director-wants-to-work-with-the-actor-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya: सूर्या को अपनी प्रेरणा मानते हैं एसएस राजामौली, 'कंगुवा' के प्री-रिलीज इवेंट में की अभिनेता की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Surya: सूर्या को अपनी प्रेरणा मानते हैं एसएस राजामौली, 'कंगुवा' के प्री-रिलीज इवेंट में की अभिनेता की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:49 AM IST
सार
निर्देशक सूर्या राजामौली ने अभिनेता सूर्या की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय फिल्में बनाने के पीछे सूर्या ही एकमात्र कारण हैं। वे सूर्या को अपनी प्रेरणा मानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्या-एसएस राजामौली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
निर्देशक एसएस राजामौली ने 'कंगुवा' की प्री रिलीज इवेंट में हैदराबाद में सूर्या को लेकर कुछ बातें कही हैं। एस.एस. राजामौली ने सूर्या को अखिल भारतीय फिल्में बनाने के लिए अपनी प्रेरणा बताया है। हालांकि, जब सूर्या के साथ काम करने का मौका उनको मिला तो ये उनके हाथ से चला गया।
2 of 5
एसजे सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah
सूर्या ने किया था गजनी का प्रमोशन
इस इवेंट में बात करते हुए एस.एस. राजामौली ने कहा कि सूर्या ने उनकी फिल्म 'गजनी' का प्रमोशन तेलुगू शहरों में किया था। सूर्या ही उनकी भारतीय फिल्मों को बनाने का एक मात्र कारण हैं। राजामौली जब सूर्या के बारे में बात कर रहे थे, तो वे भावुक हो गए। वे दौड़कर मंच पर गए और फिल्म निर्माता को गले लगा लिया।
3 of 5
सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
सूर्या को अपनी प्रेरणा मानते हैं एसएस राजामौली
निर्देशक ने कहा, "मैंने सूर्या को एक केस स्टडी के रूप में देखा था, उन्होंने तेलुगु में मेरी फिल्म 'गजनी' का प्रचार किया था, उस समय साल 2005 में, उन्होंने तेलुगु राज्यों का दौरा किया और अपनी फिल्मों का प्रचार किया और तेलुगु दर्शकों का प्यार जीतने के लिए हर संभव प्रयास किया। वह हमारी फिल्मों को दूसरे राज्यों में ले जाने के लिए मेरी प्रेरणा थे। मैं अपने तेलुगु अभिनेताओं और निर्माताओं को अभिनेता सूर्या के नक्शेकदम पर चलने के लिए कहता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
दिखाबटी बातों पर ध्यान नहीं देते सूर्या
सूर्या को लेकर राजामौली ने कहा कि उन्होंने फिल्म निर्माताओं की दिखावटी बातों पर ध्यान देने के बजाय ऐसी फिल्में चुनीं जिनकी कहानियां आकर्षक हों। खबरों की मानें तो फिल्म 'मगधीरा' को सूर्या ने रिजेक्ट कर दिया था, ये फिल्म बाद में रामचरण के पास चली गई और बहुत बड़ी हिट हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
एसजे सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah
सूर्या ने निर्देशक के लिए कही ये बात
सूर्या ने कहा कि राजामौली ने मेरे साथ काम करने का मौका नहीं खोया बल्कि मैंने उनके साथ काम करने का मौका गंवा दिया। मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं। मुझे उनकी एक्टिंग और उनकी ऑनस्क्रीन मौजूदगी बहुत पसंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।