फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR For Oscar 2023: ऑस्कर की रेस में शामिल हुई 'आरआरआर', निर्माताओं ने 14 स्वतंत्र श्रेणियों में किया नामांकन

Thu, 06 Oct 2022 06:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 06 Oct 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli RRR for Oscar 2023 race, makers of Jr NTR and Ram Charan film apply in 14 categories
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म भारत ही नहीं विश्व स्तर पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। लोगों की उम्मीद थी कि यह ऑस्कर की रेस में अपना स्थान हासिल कर लेगी। लेकिन भारत की ओर से गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया। वहीं, अब राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। निर्माताओं ने स्वतंत्र रूप से अपनी दावेदारी भेजने का फैसला किया है। मेकर्स ने 'फॉर योर कंसिडरेशन' (एफवाईसी) कैंपेन के तहत 14 कैटेगरी में दावेदारी की है।

SS Rajamouli RRR for Oscar 2023 race, makers of Jr NTR and Ram Charan film apply in 14 categories
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

टीम 'आरआरआर' द्वारा ट्विटर पर निर्देशक एसएस राजामौली और मुख्य अभिनेताओं जूनियर एनटीआर और राम चरण की एक तस्वीर के साथ एक नोट साझा किया गया था। नोट में लिखा है, 'हम सम्मानित हैं कि आरआरआर की सफलता ने वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर मील के पत्थर साबित हुई। फिल्म ने भाषाई और सांस्कृतिक बाधाओं को तोड़ते हुए दुनिया भर में सिने प्रेमियों को एकजुट किया है। हम उन सभी लोगों के लिए आभारी हैं, जिसने हमारी फिल्म से प्यार किया और हमें खुश किया। हमने ऑस्कर के लिए अकादमी में सामान्य श्रेणी में आवेदन किया। इसे सफल कराने के लिए हम अपने आरआरआर परिवार को शुभकामनाएं देते हैं और दिल से उन्हें धन्यवाद देते हैं।'
 

SS Rajamouli RRR for Oscar 2023 race, makers of Jr NTR and Ram Charan film apply in 14 categories
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को इन सभी प्रमुख श्रेणियों में भेजा गया 

  • बेस्ट मोशन पिक्चर - डी.वी.वी. दानय्या
  • बेस्ट डायरेक्टर - एस.एस. राजामौली
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - वी. विजयेंद्र प्रसाद की कहानी
  • बेस्ट एक्टर - एन.टी. रामा राव जूनियर और राम चरण
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - आलिया भट्ट
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - अजय देवगन
  • बेस्ट विजुअल इफैक्ट वी. श्रीनिवास मोहन (वीएफएक्स पर्यवेक्षक)
  • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग - नातू नातु
  • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- एमएम कीरावणी

इनके अलावा फिल्म को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट मेकअप और हेयर स्टाइलिंग जैसी कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया है। 

Adipurush: प्रभास की 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स में होगा बदलाव? विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने लिया यह फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli RRR for Oscar 2023 race, makers of Jr NTR and Ram Charan film apply in 14 categories
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'आरआरआर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर को काफी पसंद किया गया था। दोनों के अलावा फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आए थे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था।

Case To Banta Hai: पिता का मजाक उड़ाए जाने पर भड़के अभिषेक बच्चन, इज्जत देने की नसीहत देकर बीच में ही छोड़ा शो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed