{"_id":"672d0a07c692e2868f098b87","slug":"star-kids-hinted-about-being-in-a-relationship-janhvi-kapoor-tiger-shroff-suhana-khan-navya-nanda-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stars Kids Relationship: स्टार किड्स खुलकर स्वीकार नहीं करते रिश्ते, सिर्फ इशारों-इशारों में करते हैं जाहिर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Stars Kids Relationship: स्टार किड्स खुलकर स्वीकार नहीं करते रिश्ते, सिर्फ इशारों-इशारों में करते हैं जाहिर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:15 AM IST
सार
कई स्टार किड्स अपने फिल्मी करियर की बजाय अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पहले तो वह अपने रिश्ते पर चुप्पी साधकर रखते हैं, बाद में कहीं जाकर अपने रिश्ते को जगजाहिर करते हैं।
हाल ही में एक बॉलीवुड दिवाली पार्टी में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा को साथ-साथ एंट्री लेते हुए देखा गया। दिवाली पार्टी पर ही सुहाना और अगस्तय साथ नहीं आए। वे दोनों पहले भी एक वैकेशन पर साथ जा चुके हैं। कुछ महीने पहले दोनों लंदन में साथ नजर आए। वहां दोनों को एक साथ डिनर करते देखा गया। उनकी डिनर करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब तक सुहाना और अगस्तय में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई, लेकिन यूं साथ नजर आकर वे अपने रिलेशनशिप में होने का इशारा जरूर दे रहे। इससे पहले भी कई स्टार किड्स ऐसा कर चुके हैं। जानिए, ऐसे ही चार स्टार किड्स के बारे में जिन्होंने अपने रिलेशनशिप में होने की बातों को इशारों-इशारों में मीडिया और फैंस को दिखाया।
2 of 5
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने सबसे पहले करण जौहर के शो में अपने रिलेशनशिप में होने का इशारा किया था। वह अपनी बहन खुशी कपूर के साथ इस शो में शामिल हुईं। करण ने सवाल किया कि आपके फोन के स्पीड डॉयल में किन तीन लोगों के नंबर सेव हैं, तो जान्हवी ने कहा कि पापा, खुशी और शिखु (शिखर पहाड़िया)। यह कहते ही वह सकपका जाती हैं और फिर हंसने लगती हैं। असल में वह शिखर पहाड़िया को लंबे समय से डेट कर रही थीं, लेकिन इस बात को खुलकर कभी नहीं कहा। जब करण के शो में उनके रिलेशनशिप में होने का खुलासा हुआ तो वह शिखर के साथ हर जगह नजर आने लगीं, दोनों किसी जोड़े की तरह ही इवेंट्स में शामिल होने लगे।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ भी लंबे समय तक दिशा पाटनी को डेट करते रहे, लेकिन दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। दोनों साथ-साथ जिम और फैमिली इवेंट्स में साथ जरूर नजर आते। पिछले साल यह अफवाह भी उड़ी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। इसी साल अप्रैल में इनके पैचअप की बात भी सामने आई। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में टाइगर से सवाल किया गया था कि आपकी जिदंगी किस दिशा में जा रही है, तो उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी की एक ही दिशा है और वो है मेरा काम। इसी तरह से जब टाइगर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का प्रमोशन अक्षय कुमार के साथ कर रहे थे, तो उन्होंने टाइगर को सलाह दी कि हमेशा एक ही दिशा में रहना चाहिए। इस तरह से फिर से अटकलें शुरू हो गईं कि दिशा और टाइगर रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इस बार भी दोनों ने फैंस के सामने खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नव्या नंदा-मिजान जाफरी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@meezaanfanclub_,@navyananda
नव्या नंदा
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा भी अपनी डेटिंग को लेकर चर्चा में बनी रहीं। पहले वह सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ नजर आईं, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। सिद्धार्थ के बाद नव्या को जावदे जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के साथ पार्टी और डिनर करते हुए देखा गया, लेकिन इस रिश्ते पर भी दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। एक समय में तो नव्या का नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन नव्या ने सिर्फ उन्हें अपना दोस्त बताया।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने तो जहीर इकबाल से अब शादी कर ली है, लेकिन जब यह दोनों शुरुआती दौर में डेट कर रहे थे, तो उन्होंने भी अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा। जबकि सोनाक्षी और जहीर इकबाल को एक साथ कई जगह पर साथ देखा गया, वह दोनों कपल्स की तरह ही नजर आते लेकिन इस बारे में जब पूछा जाता हो कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते। एक वक्त के बाद सोनाक्षी ने अपने फैंस और मीडिया के सामने जाहिर कर दिया कि वह जहीर इकबाल से मोहब्बत करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।