बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। सितारों के बारे में तो लोग ज्यादातर बातें जानते हैं और इसके अलावा वह स्टार किड्स के बारे में जानने को लेकर भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। स्टार किड्स ने भले ही अभी इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वे अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। आज हम आपको उन स्टार किड्स से मिलवाने जा रहे हैं, जिनके बचपन की तस्वीरें देख आप हैरान हो जाएंगे। इन स्टार किड्स की पुरानी और अब की तस्वीरों में जमीन आसमान का अंतर है और अपने लुक्स के चलते ही ये ट्रोल्स के निशाने पर भी आ चुके हैं।
Star Kids: लुक्स के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं ये स्टार किड्स, ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ गए लोगों के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर ही अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, अब सुहाना जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। सुहाना बेहद गॉर्जियस लगती हैं, लेकिन टीनएज में अपने लुक के चलते वह ट्रोल्स के निशाने पर रही हैं। सुहाना ने एक पोस्ट साझा कर इस बात का जिक्र किया था और लिखा था, 'मेरे लुक्स को लेकर बहुत कुछ कहा गया है। मैं जब 12 साल की थी तो मुझे बताया गया कि मैं अपनी स्किन के कारण बदसूरत हूं।' बता दें कि सुहाना खान के सोशल मीडिया पोस्ट पर अक्सर लोग काली और बदसूरत लिखते थे, जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया था।
Ekta Kapoor: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एकता कपूर को फटकार, कहा- आप देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं
खुशी कपूर
जान्हवी कपूर की छोटी बहन और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। खुशी जैसी अपनी टीनएज में दिखती थीं, आज उसके एकदम अलग लगती हैं। उनकी पुरानी तस्वीरें देखकर लोग अंदाजा नहीं लगा सकते कि वह ये हॉट अवतार वाली खुशी ही हैं। खुशी के पहले और अब के लुक में बहुत अंतर है। वहीं, खुशी भी अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लेकर मीम्स भी बनाए गए हैं।
Bollywood Gossips: जब रामायण के लिए दारा सिंह ने छोड़ दिया था नॉन-वेज, दिलचस्प है ये किस्सा
नीसा देवगन
अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन ने भले ही अभी फिल्मी पर्दे से दूरी बना रखी है, लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। नीसा की पार्टी करते हुए तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। नीसा की पुरानी तस्वीरों को देखें तो वह उसमें एकदम अलग दिखाई देती हैं। ऐसे में नीसा का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई चौंक गया था। लेकिन अपने स्किन कलर की वजह से वह कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आई हैं। वहीं, अभी नीसा के बॉलीवुड में आने के कोई आसार नहीं हैं।
Gumnaam Sitare: ‘टार्जन गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई थीं किमी काटकर, बुलंदियों पर पहुंचकर छोड़ दी थी इंडस्ट्री
पलक तिवारी
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अक्सर ही अपने नए लुक्स के चलते खबरों में बनी रहती हैं। पलक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रह चुकी हैं और अब वह जल्द सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से डेब्यू करने जा रही हैं। अपने किलर लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली पलक अपने पतले होने की वजह से कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। पलक अभी भी बॉडी शेमिंग का शिकार होती हैं। इतना ही नहीं पलक को लोग सर्जरी कराने की सलाह देते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान ट्रोलिंग पर बात करते हुए पलक ने कहा था कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है।
Doctor G Day 1 Collection: ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ से भी पीछे पहुंचे आयुष्मान, ‘डॉक्टर जी’ का इतना रहा कलेक्शन