फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Imlie Accident: मुंबई फिल्म सिटी में फिर बड़ा हादसा, गोरखपुर के रहने वाले लाइटमैन की शूटिंग के दौरान मौत

Wed, 20 Sep 2023 11:27 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 20 Sep 2023 11:27 AM IST
विज्ञापन
Star plus show imlie accident 23 Year old gorakhpur lightman mahendra yadav died in middle of shooting
इमली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोरखपुर के रहने वाले लाइटमैन महेंद्र यादव की यहां मुंबई के फिल्म सिटी में स्टार प्लस के शो 'इमली' की शूटिंग के दौरान करंट लगने से मौत हो है। महेंद्र यादव शूटिंग में लाइटमैन का काम करते थे और उनकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को गोरखपुर भेजने की तैयारी चल रही है।

Star plus show imlie accident 23 Year old gorakhpur lightman mahendra yadav died in middle of shooting
फिल्म शूटिंग की प्रतीकात्मक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरियल में काम करने वाले मजदूरों की सेफ्टी के लिए बातें तो होती रहती हैं, लेकिन इस विषय में ना तो फिल्म सिटी प्रशासन गंभीरता से विचार कर रही है और ना ही शो और फिल्म के निर्माताओं की तरफ से कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। इसलिए आए दिन इस तरह की कोई न कोई घटनाएं होती रहती है। फिल्म सिटी  में कई हादसे होते जा रहे है। कभी आग लग जाती है, तो कभी तेंदुए के हमले और करंट लगने से मजदूरों की जान जा रही है। पिछले दिनों सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार के सेट पर भीषण आग लग गई थी।

Star plus show imlie accident 23 Year old gorakhpur lightman mahendra yadav died in middle of shooting
फिल्म सिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मजदूरों के हितों में काम करने वाली मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत संस्थाएं अपने वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर प्रोडक्शन हाउस और फिल्म सिटी प्रशासन को बार बार अवगत कराती रहती हैं। लेकिन कभी भी इस मामले में गंभीरता से विचार नहीं किया। फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष बी एन तिवारी कहते हैं, मृतक हमारी संस्था का सदस्य भले ही नहीं है, लेकिन वह हमारे बीच का ही सदस्य है। उनके लिए हम पूरी तरह से खड़े हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Star plus show imlie accident 23 Year old gorakhpur lightman mahendra yadav died in middle of shooting
फिल्म शूटिंग की प्रतीकात्मक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई में सिने वर्कर के हितों की रक्षा के लिए कई संस्थाएं सक्रिय हैं। मृतक महेंद्र यादव 'धड़क कामगार यूनियन' का सदस्य बताया जा रहा है। धड़क कामगार यूनियन के अध्यक्ष अभिजीत राणे ने कहा, 'हमें जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला फिल्म सिटी पहुंचे। सीरियल के निर्माताओं को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई,लेकिन कोई नहीं आया। मृतक महेंद्र यादव के पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को उनके गांव भेजने की तैयारी चल रही है।'

विज्ञापन
Star plus show imlie accident 23 Year old gorakhpur lightman mahendra yadav died in middle of shooting
फिल्म शूटिंग की प्रतीकात्मक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिजीत राणे ने कहा, 'मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग  करता हूं  कि सीरियल की निर्माता गुल खान, प्रोडक्शन हाउस फॉर लाइन फिल्म्स और स्टार प्लस पर  मुकदमा दर्ज हो और मृतक के परिवार वालों को 50 लाख रुपये दिए जाएं।' उन्होंने फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर और कामगार आयुक्त का तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed