फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: वेद-पुराणों से निकालकर सितारों ने रखे बच्चों के नाम, शिव से लेकर दुर्गा तक है इनका कनेक्शन

Thu, 15 Jun 2023 09:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 15 Jun 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
Stars Named Their Children After Connecting With Mythology God Godesses From Akash Ambani Shloka to Dhanush
सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी अक्सर सुर्खियों बनी रहती है। चाहे फिर वह स्टार्स की लव लाइफ हो, करियर हो या फिर पर्सनल लाइफ....अपने पसंदीदा सितारों की हर छोटी से छोटी चीज पर फैंस नजरें बनाए रखते हैं। जहां ये सेलेब्स अपनी जिंदगी बड़े ही मॉर्डन ढंग से जीते हैं, वहीं कुछ चीजें इन लोगों की जिंदगी में भी ऐसी होती हैं जो हम आम लोगों की तरह ही सिंपल होती हैं। पल में विदेश...पल में देश में रहने वाले ये सितारे हकीकत में अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना उतना ही पसंद करते हैं, जितना अपनी मॉर्डन लाइफस्टाइल। इस बात का सबूत बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स के बच्चों के नामों से पता लगता है। दरअसल, सितारों बहुत से सितारों ने अपने बच्चों के नाम भगवान से जोड़कर रखे हैं, जो इनकी ईश्वर के प्रति गहरी श्रद्धा दिखाता है। चलिए जानते हैं इस लिस्ट किन-किन सेलेब्स का नाम शामिल है...

Stars Named Their Children After Connecting With Mythology God Godesses From Akash Ambani Shloka to Dhanush
आकाश और श्लोका अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
श्लोका मेहता-आकाश अंबानी
इस लिस्ट में सबसे पहले हम देश के सबसे अमीर परिवार यानी अंबानी परिवार का जिक्र करेंगे। दरअसल, अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने हाल ही में अपनी दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के घर इस बार नन्ही परी का आगमन हुआ है, जिसे पाकर पूरा अंबानी परिवार बेहद खुश है। अपनी राजकुमारी के नाम का स्टार कपल ने 'वेदा' रखा है, जिसका मतलब हमारे संस्कृत में लिखे गए 'वेद' होते हैं।   
Stars Named Their Children After Connecting With Mythology God Godesses From Akash Ambani Shloka to Dhanush
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
लिस्ट में दूसरा नाम अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल का आता है। ईशा और आनंद भी इसी साल जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। दोनों के घर एक राजकुमार और एक राजकुमारी का जन्म हुआ है। कपल ने अपनी बेटी का नाम 'आदिया' रखा है, जिसका अर्थ 'शक्ति' होता है। 'शक्ति' माता दुर्गा का ही नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Named Their Children After Connecting With Mythology God Godesses From Akash Ambani Shloka to Dhanush
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर
'आरआरआर' फिल्म से देश-दुनिया में प्रसिद्ध हुए जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग में काफी उछाल देखने को मिला है। अभिनेता के लिए लोगों की दीवानगी इस हद तक बढ़ गई है कि सभी उनके जीवन की छोटी से छोटी चीज का पता लगाने में लगे हैं। जहां एक तरफ जूनियर एनटीआर बेहद शानो शौकत की जिंदगी जीते हैं, वहीं दूसरी तरफ जब अपने बेटे का नाम रखने की बारी आई तो अभिनेता ने भगवान के नाम को चुना। जूनियर एनटीआर के बेटे का नाम 'अभय' है, जो भगवान शिव का नाम होता है। 
विज्ञापन
Stars Named Their Children After Connecting With Mythology God Godesses From Akash Ambani Shloka to Dhanush
बिपाशा बसु - फोटो : social media

बिपाशा बसु 
बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु रील लाइफ में कितनी भी बोल्ड रही हों, लेकिन रियल लाइफ में वह बेहद सिंपल और भगवान में आस्था रखने वाली लड़की हैं। अभिनेत्री की माता दुर्गा के प्रति आस्था कई बार देखने को मिलती रही है। कभी नवरात्रों में दुर्गा पंडाल में दर्शन करते वक्त, तो कभी अपने घर पर पूजा-पाठ के दौरान। ऐसे में जब बिपाशा को अपनी नन्ही राजकुमारी का नाम रखने का मौका मिला तो अभिनेत्री ने उसे 'देवी' नाम दिया, जो माता दुर्गा को कहा जाता है। भारतीय पुराणों में 'देवी' का अर्थ 'सर्वोच्च नारी शक्ति' होता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed