{"_id":"5aa3bad74f1c1bbc758b4bd6","slug":"step-sister-anshula-takes-care-of-khushi-after-sridevi-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की मौत के बाद अंशुला कर रहीं सौतेली बहनों की देखभाल, नहीं खलने दे रहीं मां की कमी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की मौत के बाद अंशुला कर रहीं सौतेली बहनों की देखभाल, नहीं खलने दे रहीं मां की कमी
Sun, 11 Mar 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत हुए लगभग 2 हफ्तों का समय बीत चुका है। हाल ही में पति बोनी ने अपने भाई अनिल कपूर के साथ हरिद्वार में 'चांदनी' की अस्थियों का विसर्जन किया। इसके बाद कपूर फैमिली श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए प्रेयर मीट का आयोजन करने जा रही है। मगर इन सबके बीच अब भी बेटी जाह्नवी और खुशी अपनी मां की मौत से अबतक दुखी हैं। श्रीदेवी के निधन से पूरी टूट चुकीं जाह्नवी देर-सवेर अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग के लिए लौट आईं। मगर छोटी बेटी खुशी अब भी सदमे में हैं।
2 of 4
a
छोटी बेटी खुशी अपनी बहनें अंशुला और शनाया के साथ समय बीता रहीं हैं। बोनी कपूर की पहली बीवी की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला खुशी की देखभाल के लिए हर संभव कोशिश कर रहीं हैं। बड़ी बहन के नाते अंशुला खुशी को मां की कमी खलने न दी जाए इसका पूरा ख्याल रख रहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए गए पोस्ट इसका जीता जागता उदाहरण है।
3 of 4
इसके पहले भी सोशल मीडिया पर जब ट्रोलर्स ने जाह्नवी और खुशी के बारे में उटपटांग बातें लिखनी शुरू की तो अंशुला ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। अर्जुन भी अपनी सौतेली बहनों का ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर पुरानी चीजों को भूलाते हुए अपना घर छोड़कर पिता बोनी कपूर और जाह्नवी-खुशी के साथ शिफ्ट होने की भी सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यहां तक की खुद बोनी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट में अर्जुन-अंशुला की जमकर तारीफ की थी। बकौल बोनी, 'अर्जुन-अंशुला जैसे बच्चे पाकर मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। ऐसे बुरे समय में साथ देने के लिए दोनों का शुक्रिया। श्रीदेवी की मौत के बाद से ही अर्जुन साए की तरह अपने परिवार के साथ खड़े नजर आए। चाहे अपनी शूटिंग छोड़कर मुंबई पहुंचना हो या फिर पिता का साथ देने दुबई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।