‘सिटीलाइट्स’, ‘शादी में जरूर आना’ और ‘न्यूटन’ जैसी शानदार फिल्में दे चुके राजकुमार राव इस बार 'स्त्री' के साथ लौटे हैं। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे दिग्गज कलाकार भी है। फिल्म समीक्षकों ने इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया भी दी है। इतना ही नहीं फिल्म को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बात करें पहले दिन के कलेक्शन की तो 6.82 करोड़ की कमाई के साथ ये फिल्म राजकुमार राव के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट बन गई है।
{"_id":"5b8a7f0f42c792462f5eb15f","slug":"stree-becomes-the-biggest-solo-opener-film-of-rajkummar-rao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकुमार राव की 'स्त्री' को मिली दमदार ओपनिंग, शानदार कमाई के बाद खाते में दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजकुमार राव की 'स्त्री' को मिली दमदार ओपनिंग, शानदार कमाई के बाद खाते में दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Sep 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
राजकुमार राव
- फोटो : File Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
stree
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक- 'स्त्री फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन जुटाकर सभी को सरप्राइज कर दिया है। वीकेंड में और अच्छा करने की उम्मीद है। पहले दिन इस इस फिल्म ने कुल 6.82 करोड़ का कलेक्शन किया है।' खास बात है कि स्त्री महज 20 करोड़ बजट पर तैयार किया गया है। लिहाजा, फिल्म का हिट होना मुश्किल नहीं है।
RAJKUMAR RAO
एक्टिंग की बात करें तो राजकुमार राव अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं। चाहे न्यूटन जैसी सीरियस फिल्म हो या शादी में जरूर आना जैसी हंसी वाली फिल्म में हर किरदार में राजकुमार राव ने खुद को साबित किया है। ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, 'स्त्री' साल 2018 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली 12वीं फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajkumar rao
एक नजर राजकुमार राव की बड़ी ओपनर फिल्मों पर...
स्त्री –6.82 करोड़
हमारी अधूरी कहानी – 5.04 करोड़
काई पो छे – 4.50 करोड़
गैंग्स ऑफ वासेपुर – 2.80 करोड़
बरेली की बर्फी– 2.42 करोड़
डॉली की डोली– 2 करोड़
क्वीन – 1.75 करोड़
शादी में जरूर आना – 1.64 करोड़
रागिनी mms– 1.25 करोड़
न्यूटन – 96 लाख
स्त्री –6.82 करोड़
हमारी अधूरी कहानी – 5.04 करोड़
काई पो छे – 4.50 करोड़
गैंग्स ऑफ वासेपुर – 2.80 करोड़
बरेली की बर्फी– 2.42 करोड़
डॉली की डोली– 2 करोड़
क्वीन – 1.75 करोड़
शादी में जरूर आना – 1.64 करोड़
रागिनी mms– 1.25 करोड़
न्यूटन – 96 लाख
विज्ञापन
stree
सिनेमाघरों में पहले दिन इस फिल्म की 30 प्रतिशत ऑक्यूपेसी देखी गई। 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'स्त्री' फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'मर्द को दर्द होगा' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है जो इससे पहले कई सारी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। 'स्त्री' फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है।