फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के निर्देशक के खिलाफ लगा धोखाधड़ी का आरोप, देश से बाहर जाना हुआ मुश्किल

Fri, 03 Jan 2020 10:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 03 Jan 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Street Dancer 3D director Remo Dsouza Surrenders His Passport To Ghaziabad Police In Fraud Case
RACE 3 - फोटो : file photo

बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। रेमो डिसूजा पर उनके एक पुराने मित्र ने पांच करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था, जिसमें उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में देर रात रेमो डिसूजा ने गाजियाबाद एसएसपी के समक्ष अपने दस्तावेज जमा करवाए जिसमें पासपोर्ट भी शामिल है।

Street Dancer 3D director Remo Dsouza Surrenders His Passport To Ghaziabad Police In Fraud Case
remo dsouza - फोटो : file photo

रेमो डिसूजा ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश के बाद यह कदम उठाया है, जिसमें उन्हें एक मामले में अंतरिम जमानत देते हुए अदालत ने रेमो को देश ना छोड़ने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के इसी आदेश पर रेमो ने अपना पासपोर्ट गाजियाबाद के एसएसपी के समक्ष जमा करा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जमानत का बांड भी भरा। रेमो डिसूजा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले शख्स का नाम सत्येंद्र त्यागी है।

Street Dancer 3D director Remo Dsouza Surrenders His Passport To Ghaziabad Police In Fraud Case
remo dsouza - फोटो : social media

सत्येंद्र त्यागी का आरोप है कि साल 2013 में रेमो डिसूजा से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके कुछ समय बाद रेमो ने सत्येंद्र त्यागी को अपनी फिल्म अमर मस्ट डाय में पांच करोड़ रुपये लगाने के लिए कहा था। सत्येंद्र त्यागी ने आरोप लगाया कि रेमो ने दावा किया था कि फिल्म रिलीज के बाद वह उसे दोगुनी रकम वापस करेंगे, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद रेमो ने उसके रुपये वापस नहीं किए और अनाकानी दिखाने लगे। जिसके चलते सत्येंद्र त्यागी ने रेमो डिसूजा के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Street Dancer 3D director Remo Dsouza Surrenders His Passport To Ghaziabad Police In Fraud Case
Remo D’souza - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इसके बाद ये मामला कोर्ट में पहुंचा। जिला अदालत ने रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके बाद यह मामला हाईकोर्ट चला गया और अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए देश न छोड़ने का आदेश दिया था। अब इस पूरे मामले में गाजियाबाद के सिहानीगेट थाने में उनके दस्तावेज जिसमें पासपोर्ट शामिल है सब जमा कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Street Dancer 3D director Remo Dsouza Surrenders His Passport To Ghaziabad Police In Fraud Case
स्ट्रीट डांसर 3डी - फोटो : सोशल मीडिया

रेमो डिसूजा इस समय टीवी के डांस रियलिटी शो डांस प्लस में जज की भूमिका निभा रहे हैं। छोटे पर्दे के अलावा वह बॉलीवुड की कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने एबीसीडी सीरीज के अलावा सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रेस 3 का भी निर्देशन किया है। यही नहीं उनके द्वारा निर्देशित डांस पर आधारित फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी भी 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। ऐसे में पासपोर्ट जमा हो जाना उनके लिए एक बड़ा झटका लग सकता है।


पढ़ें: अभिनेत्री होने के बावजूद आम हाउस वाइफ की जिंदगी जीती हैं दीपिका, रणवीर के पर्स से चुराती हैं पैसे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed