बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर सुभाष घई का 24 जनवरी को जन्मदिन है। सुभाष घई को हिंदी सिनेमाजगत में 43 साल बीत चुके हैं। कालीचरण, विश्वनाथ, गौतम गोविंदा, कर्ज, विधाता, हीरो, मेरी जंग, कर्मा, राम लखन, सौदागर और परदेस जैसी कई फिल्में सुभाष घई ने डायरेक्ट की। सुभाष घई के 74वें बर्थडे पर हम आपको उनके जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपका यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। यह किस्सा माधुरी दीक्षित और संजय दत्त से जुड़ा है।
कुंवारी हीरोइन से ही नो प्रेग्नेंसी क्लॉज साइन करवा लिया था सुभाष घई ने, इसलिए रखी थी शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष घई ने कई हीरोइनों को बुलंदियों के मुकाम पर पहुंचाया। आज हम आपको सुभाष घई के उस क्लॉज के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्होंने टॉप एक्ट्रेस के सामने रखा था। यह पूरा वाकया सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' से जुड़ा है। यह बात उस वक्त की है जब माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर चल रहा था। माधुरी का स्टारडम उस वक्त चरम पर था और उनकी रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म हिट हो रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, माधुरी दीक्षित को कुंवारी होते हुए भी उस वक्त 'नो प्रेग्नंसी' क्लॉज साइन करना पड़ा था।
रिपोर्ट के मुताबिक संजय और माधुरी के बीच जिस तरह की नजदीकियां देखने को मिल रही थीं उससे फिल्ममेकर्स के बीच अजीब सा डर बैठा हुआ था। उन्हें लग रहा था कि कहीं इस बीच माधुरी ने शादी कर ली या वो प्रेग्नेंट हो गईं तो ? संजय दत्त उस वक्त शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी उन दिनों विदेश में थीं ऐसे में संजय दत्त और माधुरी ज्यादातर वक्त साथ बिताते और घंटों साथ रहते। दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में आम थी और इसी को देख निर्देशक सुभाष घई के मन में डर बैठ गया था।
आपको बता दें, किसी हीरोइन से इस तरह का कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाने वाले सुभाष घई पहले डायरेक्टर थे। पहले की तुलना में सुभाष घई अब डायरेक्शन की जगह बतौर प्रोड्यूसर ज्यादा एक्टिव हैं। सुभाष घई की आखिरी डायरेक्ट फिल्म 'कांची: द अनब्रेकेबल' थी तो वहीं बतौर प्रोड्यूसर आखिरी फिल्म साल 2015 में रिलीज 'हीरो' थी।