फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suchitra Krishnamoorthi: सुचित्रा ने शेखर कपूर को कहा 'बेवफा', तलाक के वर्षों बाद शादी पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

Mon, 10 Jul 2023 10:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 10 Jul 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Suchitra Krishnamoorthi Actor and singer said Shekhar Kapur cheated on her Marriages break due to disrespect
सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शेखर कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड में बनते बिगड़ते रिश्ते कोई नई बात नहीं है। जहां कुछ सेलेब्स करीब आते हैं, तो बहुत से सितारों के रिश्ते तलाक की चौखट तक पहुंच जाते हैं। कुछ ऐसा ही रिश्ता था सिंगर और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति और निर्देशक शेखर कपूर का। सुचित्रा कृष्णमूर्ति और शेखर कपूर ने 12 साल तक शादी निभाने के बाद साल 1999 एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। 2020 में दोनों के बीच हुए संपत्ति विवाद के कारण कपल फिर से चर्चा में आ गया था और अब एक इंटरव्यू में, सुचित्रा ने निर्देशक के साथ अपनी उथल-पुथल भरी शादी के बारे में खुलकर बात की

Suchitra Krishnamoorthi Actor and singer said Shekhar Kapur cheated on her Marriages break due to disrespect
सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शेखर कपूर - फोटो : social media

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में फिल्म निर्माता शेखर कपूर के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की और स्वीकार किया कि निर्देशक ने उनकी शादी के दौरान उन्हें धोखा दिया था। सुचित्रा ने शेखर को 'बेवफा' बुलाते हुए बताया कि कैसे वह शेखर के प्रति टीनऐज से ही जुनूनी थीं और उनकी शादी आईं चुनौतियों पर भी चर्चा की। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा कि शेखर कपूर ने उन्हें धोखा दिया था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि शादियां बेवफाई के कारण नहीं टूटतीं। वह बोलीं, 'मुझे नहीं लगता कि शादियां बेवफाई के कारण टूटती हैं, वे डिसरिस्पेक्ट के कारण टूटती हैं।'।

Suchitra Krishnamoorthi Actor and singer said Shekhar Kapur cheated on her Marriages break due to disrespect
सुचित्रा कृष्णमूर्ति

वह बोलीं, 'मेरे पति नहीं चाहते थे कि मैं अभिनय करूं। लेकिन मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं थी। मैं नॉन फिल्मी परिवार से आई हूं। जब मैं स्कूल और कॉलेज में थी, तभी मुझे फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। कॉलेज में मुझे कभी हां कभी ना करने का ऑफर मिला था। जब मैं कॉलेज में थी, मैंने एक मलयालम फिल्म की थी। मेरे माता-पिता बहुत सख्त थे, वे नहीं चाहते थे कि मैं अभिनय करूं। लेकिन मैंने उनसे झूठ बोला और एक फिल्म की शूटिंग के लिए कोच्चि चली गई। उसके बाद मैंने कई फिल्में कीं जो सुपरहिट रहीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suchitra Krishnamoorthi Actor and singer said Shekhar Kapur cheated on her Marriages break due to disrespect
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : Twitter

वह अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बोलीं, 'लेकिन तब मेरे पति बिल्कुल स्पष्ट थे कि वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी अभिनय करे। मैं उस व्यक्ति की सोच को समझने के लिए बहुत भोली थी, जो आपसे काम न करने के लिए कह रहा था। लेकिन मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं थी, मुझमें महत्वाकांक्षा से ज्यादा प्रतिभा थी। इसलिए मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे जीवन में कभी कुछ रुकेगा, हालांकि ऐसा हुआ।' सुचित्रा ने यह भी कहा कि उनके माता-पिता शेखर से उनकी शादी के खिलाफ थे क्योंकि सुचित्रा और शेखर के बीच उम्र का काफी अंतर था।

विज्ञापन
Suchitra Krishnamoorthi Actor and singer said Shekhar Kapur cheated on her Marriages break due to disrespect
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

सुचित्रा ने बताया, 'मेरे माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि शेखर उस समय मेरी मां की उम्र के थे और वह तलाकशुदा थे और फिल्म इंडस्ट्री से थे। मेरी मां मेरे पैरों में गिर गई थीं और मुझसे यह शादी न करने की विनती कर रही थीं। उन्होंने मुझसे अफेयर करने और इसे अपने दिमाग से बाहर निकालने के लिए कहा। लेकिन मुझे यकीन था कि मैं यही चाहती हूं और यह कुछ ऐसा है जिसे मैं खुद लेकर आई हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed