सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शेखर सुमन और अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। दिवंगत अभिनेता को न्याय दिलाने के लिए शेखर सुमन और अंकिता सबसे आगे रहने वालों में से हैं। अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस वजह से दोनों कलाकारों की तारीफ की है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: अंकिता लोखंडे और शेखर सुमन के समर्थन में आईं ये अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता के बारे में सुचित्रा लिखती हैं कि 'भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे अंकिता लोखंडे। इतनी मुश्किलों के बावजूद तुम सच के साथ खड़ी हो।'
and god bless u #AnkitaLokhande . Its takes courage & character to stand up for the truth against all odds 🙏❤ #justiceforSushanthSinghRajput #JusticeForDishaSalian #justiceforindia
एक अन्य ट्वीट में सुचित्रा ने शेखर सुमन को एक बेहतरीन इंसान और अभिनेता बताया। साथ ही उन्होंने शेखर सुमन के हिम्मत की तारीफ की।
I have had the pleasure & honour of working with #Indias finest actors. Never been prouder of a colleague as i am of @shekharsuman7 my #ekhaan costar in theatre Integrity is gold. May the force be with u Shekhar🙏 #justiceforSushanthSinghRajput #JusticeForDisha #justiceforindia
इससे पहले सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा उठा था तो सुचित्रा ने नेहा धूपिया पर निशाना साधा था। सुचित्रा ने सवाल उठाए कि नेहा धूपिया को किस वजह से लगातार शोज मिल रहे हैं। सिवाय इसके कि वो करण जौहर की अच्छी दोस्त हैं और मिस इंडिया रह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने नेहा धूपिया पर चमचागिरी का आरोप लगाया।