{"_id":"5d2c4e7b8ebc3e6d03542467","slug":"suhana-khan-and-ananya-pandey-dance-in-a-party-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनन्या पांडे का एक और डांस वीडियो वायरल, चेहरा छिपाते हुए नजर आईं सुहाना खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनन्या पांडे का एक और डांस वीडियो वायरल, चेहरा छिपाते हुए नजर आईं सुहाना खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे और सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की तीन बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं । जब तीनों मुंबई में होती हैं तो अक्सर साथ में स्पॉट की जाती हैं । हाल ही में सुहाना और अनन्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है । इसमें दोनों स्टार किड्स डांस करती नजर आ रही हैं ।
2 of 5
अनन्या पांडे और सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या और सुहाना ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है । इसमें अनन्या वीडियो बनाती हैं तो सुहाना अपना चेहरा छिपा लेती हैं । बाद में दोनों साथ में डांस करते दिखे। बता दें कि अनन्या ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है । वहीं सुहाना हाल ही में अपना कॉलेज खत्म कर भारत आई हैं ।
3 of 5
Kartik Aaryan and Ananya Pandey
- फोटो : instagram
शनाया इन दिनों फिल्म प्रोडक्शन के काम में बिजी हैं । अनन्या की अगली फिल्म 'पति-पत्नी और वो' है । इसमें अनन्या, कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी । वहीं सुहाना के भी बॉलीवुड में आने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही हैं । पिछले दिनों अनन्या ने बताया था कि सुहाना का बॉलीवुड में कब डेब्यू होगा ।
जब अनन्या से सुहाना के डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'सुहाना फिलहाल अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान देना चाहती हैं। वह पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गई हैं। सुहाना वहां फिल्म स्कूल में एडमिशन ले रही है। मुझे लगता है कि वह फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या आगे कहती हैं, 'सुहाना जब चाहे वापस आकर एक्टिंग शुरू कर सकती है। वह बहुत ज्यादा टैलेंटेड हैं। मैं उसके बॉलीवुड डेब्यू के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती हूं।' अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सुहाना के साथ फिल्म 'माई नेम इज खान में डेब्यू करने वाली थी। फिल्म में सुहाना और अनन्या ने एक सीन के लिए एक्टिंग की थी लेकिन रिलीज के बाद करण जौहर ने उस सीन को हटा दिया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।