फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेल्फी: शाहरुख की लाडली सुहाना खान ने खुद को बताया 'कैट लेडी', लेटेस्ट तस्वीर पर सेलेब्स ने लुटाया प्यार

Mon, 28 Jun 2021 01:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 28 Jun 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Suhana khan share photo with cat calls herself cat lady fans and celebs are reacting love
सुहाना खान - फोटो : Instagram

शाहरुख खान और गौरी की लाडली सुहाना खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख की बेटी सुहाना ने अभी तक फिल्मों में एंट्री नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। सुहाना अक्सर अपनी ग्लैमरस सेल्फी और शानदार तस्वीरें साझा करती हैं जिस पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में सुहाना ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके साथ एक काली बिल्ली भी नजर आ रही है।


 
कैट लेडी हैं सुहाना खान

इस तस्वीर में दिख रहा है कि सुहाना खान ने एक कैप पहनी है और उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने टॉप और ग्रे पैंट पहना हुआ है। इसके साथ ही उनकी गोद में एक काली बिल्ली नजर आ रही है। इस सेल्फी को साझा करते हुए सुहाना ने बताया है कि वो एक कैट लैडी हैं। दरअसल सुहाना को बिल्लियां काफी पसंद हैं और उन्होंने इस तस्वीर को साझा कर बिल्लियों के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया है। अब सुहाना की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं सेलेब्स भी सुहाना की इस तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं।

Suhana khan share photo with cat calls herself cat lady fans and celebs are reacting love
सुहाना खान - फोटो : Instagram

सुहाना की इस तस्वीर पर आलिया भट्ट ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुहाना की पोस्ट को लाइक किया है। बता दें कि आलिया भट्ट खुद भी कैट लवर हैं वहीं सुहाना की बेस्ट फ्रैंड अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने भी उनके पोस्ट पर प्यार जताया है। उनके अलावा आमिताभ बच्चन की नाती नव्या नवेली नंदा और रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

Suhana khan share photo with cat calls herself cat lady fans and celebs are reacting love
सुहाना खान - फोटो : Insatagram- @suhanakhan2

सुहाना ही कजिन आलिया छिबा ने लिखा सिर्फ, 'तुम ही कूल कैट लेडी हो'। इसके जवाब में सुहाना ने लिखा, 'हीहीही थैंक्स'। अब सुहाना का ये पोस्ट भी उनके बाकी पोस्ट की तरह जबरदस्त वायरल हो रहा है। बता दें कि सुहाना खान अक्सर अपने दोस्तों संग तस्वीरें साझा करती हैं जिनमें वो पार्टी करती नजर आती हैंं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana khan share photo with cat calls herself cat lady fans and celebs are reacting love
सुहाना खान, शाहरुख खान - फोटो : Instagram

बता दें कि शाहरुख की लाडली सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में फिल्म मेंकिंग और अभिनय का कोर्स कर रही हैं। वो भी अपने पिता शाहरुख की तरह फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था कि ये उनके बच्चों पर निर्भर करता है कि वो क्या बनना चाहते हैं। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई भी करियर बनाने के लिए आजाद हैं।

विज्ञापन
Suhana khan share photo with cat calls herself cat lady fans and celebs are reacting love
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख ने आगे कहा था कि, 'अगर सुहाना को अभिनेत्री बनना है तो उन्हें तीन से चार साल और अभिनय सीखना चाहिए। मेरे कई इंडस्ट्री के दोस्तो को लगता है कि मेरे बच्चों को कल से अभिनय शुरू कर देना चाहिए  लेकिन मेरा मानना है कि पहले उन्हें इस चीज के लिए तैयार हो जाना चाहिए और फिर अभिनय के बारे में सोचना चाहिए'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed