{"_id":"60b86a678ebc3eb4e76c91b3","slug":"suhana-khan-shares-picture-in-chic-black-dress-on-social-media-ananya-pandey-and-navya-naveli-commented","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलकश अंदाज: शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने साझा की खूबसूरत फोटो, बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने किया ये कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलकश अंदाज: शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने साझा की खूबसूरत फोटो, बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने किया ये कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान जितने सुर्खियों में रहते हैं उतने ही उनके बच्चे भी सुर्खियां बटोरते हैं। जिनमें सबसे पहला नाम आता है शाहरुख की बेटी सुहाना खान का। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपनी तस्वीरों के लिए सोशल मीडिया पर लाइम लाइट बटोरती रहती हैं। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सुहाना की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर वो किसी स्टार से कम नहीं हैं। सुहाना इंडस्ट्री की फेवरेट स्टार किड्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरें यूजर्स के बीच झट से वायरल हो जाती हैं।
सुहाना ने शेयर की बोल्ड फोटो
सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां से वो अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बोल्ड तस्वीर साझा की। ये फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई और लोग सुहाना का ये लुक काफी पसंद कर रहे हैं। सुहाना इस तस्वीर में ब्लैक हॉट टॉप में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Insatagram- @suhanakhan2
सुहाना की पोस्ट पर कमेंट्स की बैछार आ गई। उनकी पोस्ट पर नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे, माहिप कपूर, भावना पांडे सहित कई स्टार्स ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। सुहाना की खास दोस्त और एक्ट्रेस अन्नया पांडे ने कमेंट कर लिखा, 'तुम हमेशा से खूबसूरत हो।' पिछले दिनों भी सुहाना खान ने बोल्ड फोटो साझा की थी, जो कि खूब वायरल हुई थी। साझा की गई तस्वीर में सुहाना का अंदाज बेहद ग्लैमरस लग रहा था। फोटो में सुहाना खान बेहद हॉट एंड स्टाइलिश नजर आ रही थीं। बता दें, सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पिता की ही तरह जबरदस्त है। सुहाना ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सुहाना के नाम से उनके कई फैनपेज भी बने हुए हैं, जिनमें उनकी तस्वीरें साझा की जाती हैं।
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Insatagram- @suhanakhan2
सुहाना खान ने पिछले साल ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है, जिस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है। सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। किंग खान की बेटी सुहाना ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया था। उस वक्त भी उन्होंने बेहद बोल्ड और हॉट तस्वीरें साझा की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुहाना खान, शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
सुहाना खान को उनकी तस्वीरों के लिए जहां तारीफ मिलती है तो कई बार उन्हें बेवजह ट्रोल भी किया जाता है। इस बात को लेकर शाहरुख खान ने भी कई बार नाराजगी जताई है। हालांकि सुहाना अपनी बातें खुद लोगों के सामने रखने से नहीं हिचकिचाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram
सुहाना सामाजिक मुद्दों पर भी मुखर होकर अपनी राय रखती हैं। कुछ समय पहले ही सुहाना ने रंग भेद को लेकर एक पोस्ट साझा किया था। सुहाना का कहना था कि भले ही वो एक स्टार किड हों, लेकिन रंग को लेकर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।