सुहाना खान लॉकडाउन में घर पर ही हैं और वो परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। सुहाना की जब भी कोई तस्वीर आती है, सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इस बार वो अपने घर मन्नत की बालकनी में दिखीं जहां उनके साथ उनकी मां गौरी खान भी थीं।
'मन्नत' की बालकनी में मां गौरी के साथ दिखीं सुहाना खान, बारिश के दौरान की तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना और गौरी दोनों बालकनी में बैठी हुई हैं और मौसम का लुत्फ ले रही हैं। दूसरी तस्वीर में गौरी खान कुछ पी रही हैं। सुहाना और गौरी की इस तस्वीर को उनके फैन पेज अकाउंट से साझा किया गया है। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
सुहाना की ये तस्वीरें दूर से खीचीं गई हैं। ऐसे में बहुत साफ तस्वीर नहीं है। मुंबई में हाल ही में निसर्ग साइक्लोन आया उस दौरान भारी बारिश हुई। माना जा रहा है तस्वीर बारिश के वक्त की है। लुक्स की बात करें तो गौरी ने नीले रंग के कुर्ते के साथ सफेद पैजामा पहना हुआ है। वहीं सुहाना ने सफेद टीशर्ट और ग्रे पैंट्स पहनी है।
Exclusive: Enjoying 1st rain with mum💙🌧 #suhanakhan
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan__fb) on
बीते 22 मई को सुहाना ने अपना जन्मदिन मनाया। सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, '10 साल में मैं 30 साल की हो जाऊंगी।'
सुहाना खान अभी फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या लाखों में है। वो जब भी कोई तस्वीर साझा करती हैं देखते ही देखते वायरल हो जाती है। करियर की बात करें तो सुहाना की दिलचस्पी अभिनय के क्षेत्र में है। कुछ समय पहले उनकी एक शॉर्ट फिल्म भी आई थी जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई थी।
फिल्म निर्माता अनिल सूरी का निधन और सलमान ने झाड़ू लागकर किया स्वच्छ भारत का समर्थन, पांच खबरें