{"_id":"632b3fbd9520ea65cb3b9bf4","slug":"sukesh-chandrashekhar-money-laundering-case-jacqueline-fernandez-designer-leepakshi-was-interrogated-by-eow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Money Laundering Case: EWO ने आठ घंटे तक की लीपाक्षी से पूछताछ, सुकेश और जैकलीन के रिश्ते पर हुए कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Money Laundering Case: EWO ने आठ घंटे तक की लीपाक्षी से पूछताछ, सुकेश और जैकलीन के रिश्ते पर हुए कई खुलासे
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंकाई ब्यूटी और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपने काम से ज्यादा सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां लगातार ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) अभिनेत्री से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ कर रही है, वहीं अब इसकी आंच उनकी स्टाइलिस्ट तक भी पहुंच चुकी है। जैकलीन की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के एक मामले में बुधवार को पूछताछ की। यह पूछताछ करीब आठ घंटे तक चली, जिसमें लीपाक्षी से तरह-तरह के सवाल-जवाब किए गए।
2 of 4
सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : Instagram
आठ घंटे लंबी चली इस पूछताछ के बारे में बात करते हुए दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एलावाड़ी से इस मामले में जैकलीन से पूछताछ के कुछ दिनों बाद हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'एलावाड़ी सुबह 11:30 बजे कार्यालय पहुंचीं और पूछताछ लगभग आठ घंटे तक चली। वह शाम करीब साढ़े सात बजे कार्यालय से निकलीं। लीपाक्षी को जैकलीन द्वारा साझा किए गए समीकरण के बारे में जानने के लिए बुलाया गया था। लगभग 10 वर्षों से इंडस्ट्री में अलग-अलग हस्तियों के लिए काम कर रही है। वह एक ड्रेस डिजाइनर और सलाहकार हैं और दिल्ली पुलिस को उनसे जैकलीन के साथ ही पूछताछ करनी थी, लेकिन वैसा नहीं हो पाया। इसलिए आज लीपाक्षी से अलग से पूछताछ की गई है।
3 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
पुलिस अधिकारी ने पूछताछ के बारे में बताते हुए दावा किया है कि पूछताछ के दौरान लीपाक्षी ने स्वीकार किया कि वह फर्नांडीज और चंद्रशेखर के रिश्ते के बारे में जानती थी। अधिकारी ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड स्टार्स द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों के ब्रांड के बारे में जानकारी लेने के लिए लीपाक्षी से संपर्क किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुकेश ने जैकलीन द्वारा पसंद किए जाने वाले ब्रांडो और कपड़ों के बारे में जानने के लिए पिछले साल लीपाक्षी से संपर्क किया था। सुकेश ने लीपाक्षी से सुझाव लिया और उसे जैकलीन के पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये भी दिए। सुकेश से मिले सारे पैसे लीपाक्षी ने जैकलीन के लिए गिफ्ट्स खरीदने के लिए ही खर्च किए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कहा कि लीपाक्षी ने उन्हें यह भी बताया कि जैसे ही सुकेश की गिरफ्तारी की खबर आई, जैकलीन ने उससे अपने सभी संबंध तोड़ लिए थे। इस मामले में जैकलीन की कथित भूमिका के लिए दिल्ली पुलिस अब तक अभिनेत्री को दो बार समन भेज चुकी है। गौरतलब है सुकेश चंद्रशेखर, जो इस समय जेल में है, उस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल लोगों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है। 17 अगस्त को, प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश से जुड़े कई करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए एक चार्जशीट दायर की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।