फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: EOW कार्यालय से बाहर निकलीं जैकलीन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब आठ घंटे हुई पूछताछ

Mon, 19 Sep 2022 09:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 19 Sep 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
sukesh chandrashekhar money laundering case jacqueline fernandez leaves from Delhi Police eow office
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

सुकेश चंद्रशेखर मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सोमवार को एकबार फिर तलब किया गया था। अभिनेत्री ईओडब्ल्यू शाखा में पहुंची थीं। करीब सात घंटे तक चली पूछताछ अब खत्म हो गई है। बता दें कि इस मामले में जैकलीन बुधवार को भी आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुई थी। इस दौरान जैकलीन के साथ पिंकी ईरानी भी थी। पिंकी ईरानी ने ही जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था। दोनों को आमने सामने बिठाकर उनसे पूछताछ की गई थी।


 

sukesh chandrashekhar money laundering case jacqueline fernandez leaves from Delhi Police eow office
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बता दें कि इससे पहले जैकलीन को पिछले सप्ताह कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन अभिनेत्री के पहले से कार्यक्रम तय थे। इस वजह से वह नहीं पहुंच सकती थीं। इसी वजह से उन्होंने कोर्ट से आगे की तारीख देने की गुजारिश की थी। इस बार अभिनेत्री को कोर्ट में दूसरी बार तलब किया गया था।

sukesh chandrashekhar money laundering case jacqueline fernandez leaves from Delhi Police eow office
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

14 सितंबर को जैकलीन से तकरीबन 8 घंटे पूछताछ की गई थी। आज फिर करीब उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज अब तक कई बार ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो चुकी हैं। अब इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं और लगातार अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sukesh chandrashekhar money laundering case jacqueline fernandez leaves from Delhi Police eow office
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

जैकलीन फर्नांडीज ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने ठग सुकेश से कई महंगे तोहफे लिए थे। इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed