सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के दफ्तर पहुंचीं जैकलीन, EOW ने दूसरी बार किया है तलब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar money laundering case Jacqueline Fernandez reaches eow office  for Investigation
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं और पुलिस भी जांच में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए इस मामले से जुड़े हर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आज एक बार फिर से ईओडब्ल्यू (दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध) शाखा में तलब किया गया है। अभिनेत्री पूछताछ के लिए दफ्तर पहुंच चुकी हैं। इससे पहले 14 सितंबर को उनसे तकरीबन 8 घंटे पूछताछ की गई थी।

Trending Videos
Sukesh Chandrashekhar money laundering case Jacqueline Fernandez reaches eow office  for Investigation
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के दफ्तर पहुंच चुकी हैं जैकलीन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर पहुंच चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar money laundering case Jacqueline Fernandez reaches eow office  for Investigation
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज अब तक कई बार ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो चुकी हैं। अब इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं और लगातार अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। 14 सितंबर को जैकलीन और पिंकी ईरानी (जिसके माध्यम से एक्ट्रेस की मुलाकात सुकेश से हुई थी) के सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी।
 

Sukesh Chandrashekhar money laundering case Jacqueline Fernandez reaches eow office  for Investigation
नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

ईडी द्वारा की गई पूछताछ में जैकलीन फर्नांडीस यह बात स्वीकर चुकी हैं कि सुकेश चंद्रशेखर से उन्होंने कई महंगे उपहार लिए हैं। वहीं इस केस में नोरा फतेही से भी पूछताछ की जा चुकी है। नोरा का कहना है कि वह साजिश कर्ता नहीं बल्कि खुद पीड़ित हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें बीएमडब्ल्यू कार की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था और सुकेश के आपराधिक प्रवृत्ति के  बारे में पता चलने पर खुद को अलग कर लिया था।
 

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar money laundering case Jacqueline Fernandez reaches eow office  for Investigation
नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जैकलीन और नोरा फतेही के अलावा हाल ही में अन्य चार और अभिनेत्रियों के नाम भी इस मामले में सामने आए थे। कथित तौर पर निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में मुलाकात की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed