एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 12 Jul 2025 09:19 AM IST
सार
Sulakshana Pandit Birthday: सुलक्षणा पंडित, 70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और गायिका हैं। अपनी खूबसूरती और सुरीली आवाज के लिए भी पहचानी जाती हैं। जानिए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ किस्से...
विज्ञापन
1 of 8
सुलक्षणा पंडित
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सुलक्षणा पंडित की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उनकी खूबसूरत आवाज और अभिनय ने लाखों दिलों को छुआ, लेकिन उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई, जिसने उनकी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। आज उनके 71वें जन्मदिन पर जानिए उनकी अधूरी प्रेम कहानी के किस्से...
2 of 8
सुलक्षणा पंडित
- फोटो : X
सुलक्षणा का जन्म
सुलक्षणा पंडित का आज 71वां जन्मदिन है। उनका जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक संगीतमय परिवार में हुआ। उनके पिता प्रताप नारायण पंडित एक कुशल शास्त्रीय गायक थे और उनके चाचा पंडित जसराज मशहूर शास्त्रीय गायक थे। संगीत सुलक्षणा को विरासत में मिली। उन्होंने मात्र 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था।
3 of 8
सुलक्षणा पंडित
- फोटो : X
अभिनय और गायन में छाईं सुलक्षणा
सुलक्षणा ने 1975 में फिल्म 'उलझन' से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनके साथ संजीव कुमार थे। इस फिल्म से उनका अभिनय सफर शुरू हुआ। उन्होंने राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'हेरा फेरी', 'अपनापन', 'खानदान', और 'वक्त की दीवार' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सुलक्षणा पंडित
- फोटो : X
बेहतरीन गायिका
सुलक्षणा न केवल अभिनेत्री थीं, बल्कि एक बेहतरीन गायिका भी थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में कई गाने गाए, जो बहुत लोकप्रिय हुए। 1967 में फिल्म 'तकदीर' में लता मंगेशकर के साथ उनका गाना 'सात समंदर पार से' खूब पसंद किया गया। जब वह संकल्प के सेट पर थीं, तो लता जी सेट पर उनसे मिलने आई थीं। लता जी ने सुलक्षणा की गायकी की तारीफ की और कहा, "तुम्हारी आवाज में जादू है।" यह पल सुलक्षणा के लिए इतना खास था कि उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे यादगार लम्हा बताया। 1976 में फिल्म 'संकल्प' के गाने 'तू ही सागर तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। उनके कई हिट गाने जैसे 'मौसम मौसम लवली मौसम' (थोड़ी सी बेवफाई) और 'बेकरार दिल' (दूर का राही) आज भी लोगों को पसंद हैं।
विज्ञापन
5 of 8
सुलक्षणा पंडित
- फोटो : X
संजीव कुमार से एक तरफा प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुलक्षणा पंडित ने 1975 में फिल्म उलझन से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके हीरो थे संजीव कुमार। इस फिल्म के सेट पर सुलक्षणा को संजीव से एक तरफा प्यार हो गया। कहा जाता है कि सुलक्षणा, संजीव के लिए खाना बनाकर सेट पर लाती थीं, ताकि वह उनके करीब रह सकें। हालांकि, संजीव का ध्यान उस समय हेमा मालिनी की ओर था, जिसके चलते सुलक्षणा का प्यार अधूरा रह गया। यह किस्सा सेट पर सभी के बीच चर्चा का विषय बन गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।