फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday Box Office: वीकएंड में बढ़ी 'लियो' की कमाई, 12वीं फेल भी पास, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

Mon, 06 Nov 2023 09:03 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Nov 2023 09:03 AM IST
विज्ञापन
Sunday Box Office Collection: 12th fail to leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Earning on weekend
12वीं फेल-लियो - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों सिनेमाघर फिल्मों से गुलजार हैं। साउथ फिल्म 'लियो' और बॉलीवुड फिल्म '12वीं फेल' पहले से दर्शकों को मनोरंजन कर रही हैं, वहीं बीते शुक्रवार यानि तीन नवंबर को सिनेमाघरों में इकट्ठी छह फिल्में एक साथ लगीं। हालांकि, कमाई के मामले में इन सभी का दम सा निकला हुआ है। रविवार को हालांकि, दलपति विजय की फिल्म 'लियो' में बढ़त दर्ज हुई है, वहीं 12वीं फेल दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब हो रही है। वीकएंड में किस फिल्म ने कैसा कारोबार किया आइए जानते हैं....

Sunday Box Office Collection: 12th fail to leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Earning on weekend
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'12वीं फेल'
विक्रांत मैसी अभिनीत विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' दर्शकों को पसंद आ रही है। सिर्फ पांच करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का कारोबार शानदार रहा है। यूं तो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन अपनी उम्दा कहानी के बल पर यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी है। '12वीं फेल' ने शनिवार को जहां 3.30 करोड़ का कारोबार किया, वहीं दूसरे रविवार (10वें दिन) को इसकी कमाई में उछाल आया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रांत मैसी की फिल्म ने रविवार को 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, फिल्म का कुल कलेक्शन 21.72 करोड़ रुपये है।

Sunday Box Office Collection: 12th fail to leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Earning on weekend
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

'लियो'
दलपति विजय और संजय दत्त अभिनीत 'लियो' का दबदबा भी कायम है। पूरे भारत में 19 अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर देश ही नहीं विदेश में भी सफल प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को चार करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, 18वें दिन (तीसरे रविवार) को 'लियो' की कमाई में और भी बढ़त दर्ज हुई है। शुरुआरी रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने 18वें दिन 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसका कुल कारोबार अब 328.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Collection: 12th fail to leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Earning on weekend
यूटी 69 - फोटो : सोशल मीडिया

'यूटी 69'
चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की डेब्यू फिल्म 'यूटी 69' तीन नवंबर को रिलीज हुई। रिलीज से पहले राज कुंद्रा और फिल्म दोनों ही खूब चर्चा में रहे, मगर रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का दम निकला हुआ है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर 'यूटी 69' ने महज 10 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार को 'यूटी 69' ने मामूली बढ़त के साथ 20 लाख रुपये कमाए। रविवार को इसकी हालत और भी चरमराई हुई रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रविवार को सिर्फ 17 लाख रुपये ही कमाए। फिल्म की कुल कमाई 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
Chef Pooja Dhingra Interview: कानून की पढ़ाई बीच में छोड़ बनीं शेफ, कमर्शियल किचन में महिलाओं की कमी पर कहा...

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection: 12th fail to leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Earning on weekend
आंख मिचोली - फोटो : सोशल मीडिया

'आंख मिचोली'
परेश रावल, मृणाल ठाकुर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'आंख मिचोली' का भी बुरा हाल है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम साबित हो रही है। फिल्म ने पहले दिन जहां 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरी दिन 'आंख मिचोली' महज 45 लाख रुपये कमाए। हालांकि, वीकएंड पर जरूर इस फिल्म के कारोबार में थोड़ा इजाफा हुआ है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'आंख मिचोली' ने रविवार को (तीसरे दिन) 47 लाख रुपये का कारोबार किया, इसका कुल कलेक्शन 1.42 करोड़ रुपये है। 
Koffee With Karan 8: अनन्या पांडे ने सरेआम कबूला आदित्य संग रिश्ता? सारा अली खान ने की शुभ बातचीत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed