फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'लाइगर' को जबरदस्त टक्कर दे रही साउथ की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम', अन्य मूवीज का ऐसा रहा हाल

Mon, 29 Aug 2022 08:07 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 29 Aug 2022 08:07 AM IST
विज्ञापन
Sunday box office report liger karthikeya 2 thiruchitrambalam raksha bandhan laal singh chaddha
लाइगर, थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों का काफी बुरा हाल चल रहा है। बड़ी से बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्में बड़े पर्दे पर फ्लॉप हो जा रही हैं। इस समय हिंदी सिनेमा की किसी भी फिल्म को दर्शक सिर्फ बायकॉट करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लाइगर' एक पैन इंडिया फिल्म है, चूंकि इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ज्यादातर पैन इंडिया फिल्में सफल रही हैं। वहीं इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी हैं, इसीलिए दर्शकों के इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब लगता है कि ये फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। इसके अलावा भी कई फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं, तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों का क्या हाल है।

Sunday box office report liger karthikeya 2 thiruchitrambalam raksha bandhan laal singh chaddha
लाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइगर
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने इस फिल्म का जबरदस्त तरीके से प्रचार किया था। माना जा रहा था कि ये फिल्म सूनी टिकट खिड़कियों पर रौनक ले आएगी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। विजय देवरकोंडा के इस फिल्म में होने से भी लाइगर को कुछ खास फायदा नहीं मिला है। लाइगर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन पैन इंडिया फिल्म होने के नाते इसकी कमाई बेहद कम है। रविवार को 'लाइगर' ने महज 5.50 से छह करोड़ के बीच की कमाई की है, जो इस पैन इंडिया फिल्म के लिए काफी कम है। अब तक इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 36.10 करोड़ तक ही पहुंच पाया है।

Sunday box office report liger karthikeya 2 thiruchitrambalam raksha bandhan laal singh chaddha
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2
कम बजट में बनी तेलुगू फिल्म कार्तिकेय 2 का दमदार प्रदर्शन जारी है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 16 दिन पूरे कर चुकी है, लेकिन अभी भी इसकी कमाई जारी है। निखिल सिद्धार्थ की फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। कार्तिकेय 2 के कलेक्शन की बात करें तो रविवार को फिल्म ने 4.20 करोड़ का कारोबार किया है। शुक्रवार के मुकाबले यह आंकड़ा लगभग तीन गुना है। बता दें कि फिल्म के बिजनेस में 15वें दिन भी अच्छा इजाफा देखने को मिला था। इस फिल्म ने शनिवार को 3.56 करोड़ की कमाई की थी। तेलुगू भाषा में इसने 2.02 करोड़ बटोरे थे, जबकि हिंदी में 1.54 करोड़ का कारोबार किया था। इसी के साथ फिल्म ने इस वीकएंड पर कुल 9.43 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday box office report liger karthikeya 2 thiruchitrambalam raksha bandhan laal singh chaddha
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : social media

थिरुचित्रम्बलम
साउथ सुपरस्टार धनुष स्टारर फिल्म थिरुचित्रम्बलम ने कमाई के मामले में 'कार्तिकेय 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं उनकी ये फिल्म विजयकोंडा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाइगर को टक्कर दे रही है। रविवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो थिरुचित्रम्बलम ने वीकएंड पर पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 64.02 करोड़ रुपये हो चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed