फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors Networth: कमाई के मामले में बॉलीवुड से कोसो दूर हैं पाकिस्तान के ये अभिनेता, जानें कौन है ज्यादा अमीर

Mon, 29 Aug 2022 08:01 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 29 Aug 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
bollywood vs pakistani actors who is richest actors in india & pakistan know their per film fees and networth
भारत और पाकिस्तान की अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्में दुनियाभर में धमाल मचा देती हैं और इस इंडस्ट्री के कलाकारों की पॉपुलैरिटी भी हर जगह है। इस इडंस्ट्री के अभिनेताओं की बात करें तो सलमान, शाहरुख से लेकर रणवीर सिंह तक, इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते हैं और उनकी लाइफस्टाइल भी उनके चाहने वाले फॉलो करते हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के भी कुछ अभिनेताओं ने भारत में नाम बनाया है। कुछ अभिनेता बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आए हैं तो कुछ अपने ही देश में रहकर यहां के लोगों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। लेकिन कमाई के मामले में वे बॉलीवुड अभिनेताओं के मुकाबले काफी पीछे हैं। इनकी कुल संपत्ति से लेकर एक फिल्म की फीस तक देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं बॉलीवुड और पाकिस्तान की टॉप पांच अभिनेत्रियों की एक फिल्म के लिए फीस...

bollywood vs pakistani actors who is richest actors in india & pakistan know their per film fees and networth
सलमान खान-फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान-फवाद खान
सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान हैं, जो अपनी फ्लॉप फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करने का दम रखते हैं। दावा किया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपये फीस लेते हैं, जो बिग बजट फिल्मों की आधी लागत होती है और उनकी कुल संपत्ति  2,255 करोड़ रुपये है। वहीं, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन वह यहां कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह एक फिल्म के लिए तकरीबन एक करोड़ रुपए चार्ज करते हैं और उनकी कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपये है। 

bollywood vs pakistani actors who is richest actors in india & pakistan know their per film fees and networth
शाहरुख खान-शान शाहिद - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान-शान शाहिद
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा की एक से एक हिट फिल्म में काम किया है, जिससे उन्होंने करोड़ों की कमाई की है। रिपोर्ट है कि मौजूदा समय में वह एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और उनकी कुल संपत्ति 5000 करोड़ के आसपास है। वहीं, पाकिस्तान अभिनेता शान शाहिद एक सफल मॉडल, प्रोड्यूसर, राइटर और फिल्म निर्देशक भी हैं। शाहिद एक फिल्म के लिए तकरीबन 50 लाख रुपए लेते हैं और उनकी कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood vs pakistani actors who is richest actors in india & pakistan know their per film fees and networth
आमिर खान-फहाद मुस्तफा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान-फहाद मुस्तफा
आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की वजह से चर्चा में हैं जो फ्लॉप रही। हालांकि, इसके बाद भी आमिर की लोकप्रियता में कमी नहीं आई। आमिर अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और उनकी कुल संपत्ति 1862 करोड़ रुपये है। वहीं, पाकिस्तानी अभिनेता फहाद मुस्तफा अपने गेम शो ‘जीतो पाकिस्तान’ के लिए जाने जाते हैं। वह एक फिल्म करने के लिए 35 से 40 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं और उनकी कुल संपत्ति 1 से 5 मिलियन डॉलर के बीच है।

विज्ञापन
bollywood vs pakistani actors who is richest actors in india & pakistan know their per film fees and networth
अक्षय कुमार-फिरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार-फिरोज खान
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी बैक टू बैक रिलीज हो रही फिल्मों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अक्षय अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वह 2304 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, पाकिस्तानी अभिनेता फिरोज खान की बात करें तो अभिनेता एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपए चार्ज करते हैं और उनकी नेट वर्थ 40 मिलियन डॉलर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed