फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nagarjuna Birthday: निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे नागार्जुन, बॉलीवुड की इस हसीना पर हार बैठे थे दिल

Mon, 29 Aug 2022 07:23 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 29 Aug 2022 07:23 AM IST
विज्ञापन
Akkineni Nagarjuna birthday know interesting facts about Actor
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। नागार्जुन ने साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। बॉलीवुड में उनकी फिल्में ज्यादा सफल नहीं रहीं, लेकिन लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। नागार्जुन एक शानदार अभिनेता होने के साथ फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन भी हैं। वहीं, वह जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे हैं, उतनी ही सुर्खियां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से भी बटोरी हैं। आज यानी 29 अगस्त को अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

Akkineni Nagarjuna birthday know interesting facts about Actor
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

बाल कलाकार के रूप में की शुरुआत
29 अगस्त 1959 को मद्रास में जन्मे नागार्जुन मशहूर कलाकार अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे हैं। फिल्म परिवार से संबंध रखने वाले नागार्जुन को बचपन से ही सिनेमा में रुचि थी। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और 1986 में तेलुगू फिल्म 'विक्रम' से लीड एक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया। इसी साल उनकी दो फिल्में 'कैप्टन नागार्जुन' और 'अरन्याकंडा' आईं, जिन्हें भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। 

Akkineni Nagarjuna birthday know interesting facts about Actor
नागार्जुन-अमला अक्किनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

पहली शादी असफल होने के दो साल बाद की दूसरी
नागार्जुन ने 1984 में लक्ष्मी दग्गुबती से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। छह साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। 1990 में दोनों के तलाक के बाद 1992 में नागार्जुन ने अभिनेत्री अमला अक्किनेनी से शादी की। नागार्जुन के दो बेटे हैं, पहली शादी से नागा चैतन्य और दूसरे शादी से अखिल अक्किनेनी। नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी दोनों साउथ सिनेमा के जाने माने सितारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akkineni Nagarjuna birthday know interesting facts about Actor
नागार्जुन-तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू पर आया दिल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागार्जुन शादीशुदा थे, लेकिन उनकी नजदीकियां बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू के साथ बढ़ने लगी थीं। दोनों काम के सिलसिले में एक दूसरे से मिले थे और फिर दोनों को प्यार हो गया। कहा जाता है कि नागार्जुन के शादीशुदा होने के बाद भी दोनों का 10 साल तक अफेयर चला। नागार्जुन तब्बू से प्यार करते थे, लेकिन अपनी शादी नहीं तोड़ना चाहते थे। ऐसे में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन
Akkineni Nagarjuna birthday know interesting facts about Actor
नागार्जुन अक्किनेनी ब्रह्मास्त्र में - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आएंगे नजर
नागार्जुन के करियर की बात करें तो उन्होंने साउथ में तो कई फिल्मों में काम किया ही है, वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आए हैं। उन्होंने 1990 में फिल्म 'शिवा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'खुदा गवाह', 'मिस्टर बेचारा', 'अंगारे', 'जख्म' सहित कई फिल्मों में नजर आए। वहीं, अब वह अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। यह 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed