फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Movies: ओटीटी पर फुस्स हो गई थीं करोड़ों में बिकी ये फिल्में, लिस्ट में अक्षय-सलमान भी शामिल

Mon, 29 Aug 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 Aug 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Films Sold Most Expensive to OTT Platforms and Flopped From Salman Khan Radhe to Ajay Devgn Bhuj
राधे-लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 के डिजिटल इंडिया में ओटीटी ने लोगों के बीच खास जगह बना ली है। यही वजह है कि थिएटर्स खुलने के बाद लोगों में अभी भी डिजिटल की ओर ज्यादा रुझान देखने को मिलता है। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं जिसकी वजह से कई मेकर्स आज भी अपनी फिल्में बॉक्स ऑफिस को छोड़ सीधे ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो ओटीटी पर बहुत मंहगी बिकी लेकिन दर्शकों ने उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं किया। आइए देखते हैं लिस्ट

Bollywood Films Sold Most Expensive to OTT Platforms and Flopped From Salman Khan Radhe to Ajay Devgn Bhuj
राधे - फोटो : सोशल मीडिया
राधे

इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म 'राधे'  का नाम सबसे पहले आता है। इस फिल्म को जी5 ने 190 करोड़ ने खरीदा था। लोगों को भी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। माना जा रहा था कि 'वॉन्टेड' की तरह ही यह फिल्म भी जबरदस्त होगी। लेकिन यह फिल्म दर्शकों को बिलकुल भी अच्छी नहीं लगी। आईएमडीबी पर फिल्म को 1.9 रेटिंग दी गई है।

Bollywood Films Sold Most Expensive to OTT Platforms and Flopped From Salman Khan Radhe to Ajay Devgn Bhuj
धमाका - फोटो : सोशल मीडिया
धमाका

कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। रिपोर्ट की मानें तो यह डील 135 करोड़ रुपए में हुई थी। फिल्म में कार्तिक के रोल को काफी पसंद किया गया लेकिन कहानी लोगों को ज्यादा आर्कषित नहीं कर सकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Films Sold Most Expensive to OTT Platforms and Flopped From Salman Khan Radhe to Ajay Devgn Bhuj
अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मी

दिवाली के समय रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी' को डिज्नी प्सल हॉस्टार ने 120 करोड़ रुपए में खरीदा था। फिल्म में अक्षय एक ट्रांसजेंडर के लुक में नजर आए थे। हालांकि फिल्म की कहानी लोगों को लुभा नहीं सकी। जिसकी वजह से आईएमडीबी पर इसे 2.6 रेटिंग मिली।

विज्ञापन
Bollywood Films Sold Most Expensive to OTT Platforms and Flopped From Salman Khan Radhe to Ajay Devgn Bhuj
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भुज प्राइड ऑफ इंडिया

अजय देवगन की फिल्म भुज प्राइड ऑफ इंडिया का हाल ही बाकी फिल्मों की तरह ही रहा। इस फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त जैसे स्टार थे जिसकी वजह से ओटीटी पर इसे 100 करोड़ में खरीद लिया गया, लेकिन यह फिल्म लोगों को जरा भी पसंद नहीं आई। आईएमडीबी पर इसे 4.6 रेटिंग मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed