बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया में हर कोई अपनी जगह बनाना चाहता है। कुछ लोग आसानी से अपना मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो कुछ अपनी ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाते। वहीं, बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्हें सफलता तो मिली लेकिन वे उस कामयाबी को संभाल नहीं पाए। एक छोटी सी गलती उनपर इतनी भारी पड़ी कि उनका करियर ही बर्बाद हो गया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खुद ही अपना करियर बर्बाद कर बैठे।
Bollywood: जब अपनी ही गलती की वजह से बर्बाद हो गया इन सितारों का करियर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर ने अपने करियर में कॉमेडी से लेकर विलन तक के किरदार बखूबी निभाए हैं। लेकिन साल 2005 में अभिनेता कास्टिंग काउच में फंस गए। शक्ति कपूर पर एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया, जिसमें उन्हें कास्टिंग काउच का दोषी पाया गया। इस स्कैंडल के बाद से ही वह फिल्मों में कम दिखाई देते हैं।
विवेक ओबेरॉय को सलमान खान से पंगा लेना भारी पड़ा और उनका करियर बर्बाद हो गया। क्यों हो गया ना के दौरान ऐश्वर्या राय से बढ़ती नजदीकियों के बाद कथित रूप से सलमान खान ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया था। विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही विवेक को फिल्में मिलना बंद हो गईं। अब वह कम ही फिल्मों और सीरीज में नजर आते हैं।
शाइनी आहूजा
बॉलीवुड में शाइनी आहूजा ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन 2009 में उन पर अपनी नौकरानी का रेप करने का आरोप लगा। इस आरोप के बाद उन्हें सात साल की जेल हुई और तब से वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही हैं।
अभिजीत भट्टाचार्य
अभिजीत भट्टाचार्य एक बेहतरीन सिंगर हैं, जिन्हें शाहरुख खान की आवाज के रूप में पहचाना जाने लगा था। वह ज्यादातर शाहरुख खान की फिल्मों में ही गाना गाते थे। लेकिन इंडस्ट्री के लोगों के खिलाफ गलत बयानबाजी करने के बाद से ही उन्हें काम मिलना बंद हो गया।