फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ind vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ जीरो पर आउट हुए केएल राहुल तो नाराज हुए फैंस, अथिया को किया बुरी तरह ट्रोल

Mon, 29 Aug 2022 12:13 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 29 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
ind vs pak asia cup 2022 social media users trolled athiya shetty after kl rahul gets out for duck in match
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हार का मजा चखाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की टीम को 147 रन पर रोक दिया था। लेकिन इंडियन टीम की शुरुआत भी खास नहीं रही। केएल राहुल इस मैच में बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गए, जिस वजह से फैंस काफी निराश हो गए। मैच में केएल राहुल के खराब प्रदर्शन की वजह से लोग अब सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की खबरों पर भी कमेंट किया है।

ind vs pak asia cup 2022 social media users trolled athiya shetty after kl rahul gets out for duck in match
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, केएल राहुल के जीरो पर आउट होते ही लोग केएल राहुल के साथ-साथ अथिया शेट्टी का मजाक उड़ाने लगे। कई लोगों ने मजेदार मीम्स शेयर करके क्रिकेटर पर तंज कसा तो कुछ लोगों ने अथिया शेट्टी को ट्रोल किया। एक यूजर ने अथिया को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'सुनील अथिया शेट्टी से कहते हैं। सुनील- बेटा क्या तुम केएल राहुल के लिए सीरियस हो?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'केएल राहुल का करियर अथिया शेट्टी के एक्टिंग करियर की तरह बनता जा रहा है।' वहीं, कुछ फैन ने फिल्मों के मजेदार फोटो शेयर करते हुए कपल का मजाक उड़ाया है।







ind vs pak asia cup 2022 social media users trolled athiya shetty after kl rahul gets out for duck in match
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने कभी भी अपने रिश्ते को सीक्रेट नहीं रखा है। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिनके कमेंट सेशन पर दोनों की प्यार भरी चैट भी होती है। बीते दिनों, अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टोपी पहने एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर पर केएल राहुल ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'क्यूटेस्ट टोपी चोर।' इस कमेंट से साफ हो गया था कि अथिया ने केएल राहुल की टोपी पहनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs pak asia cup 2022 social media users trolled athiya shetty after kl rahul gets out for duck in match
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : Instagram

कब शादी करेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों एक घर में शिफ्ट हो गए हैं। दोनों को ब्रांदा के कार्टर रोड पर एक घर मिला है जहां पर वे साथ ही रह रहे हैं। नए घर में एक साथ शिफ्ट होने के बाद ही शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। इसी बीच, सुनील शेट्टी ने भी कहा था कि मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे तय कर लेंगे। राहुल का अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है। ऐसे में जब भी बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब उनकी शादी होगी। रेस्ट डे पर शादी नहीं हो सकती।‘     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed