फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी पर दीपिका का जवाब और बॉलीवुड के इन दो सेलिब्रिटीज का निधन, ये हैं हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 14 Apr 2019 01:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
sunday column irrfan khan and deepika padukone here top news
Colonel Raj Kumar Kapoor - फोटो : social media

शाहरुख खान को इंडस्ट्री में पहचान दिलाने वाले डायरेक्टर कर्नल राज कपूर का 87 साल की उम्र में 10 अप्रैल को निधन हो गया। शाहरुख ने छोटे पर्दे पर सीरियल फौजी से कदम रखा था। इस सीरियल का निर्देशन कर्नल राज कपूर ने ही किया था। इस मौके पर शाहरुख ने कहा कि फौजी के सेट पर दिवंगत कर्नल राज कपूर के कारण उन्हें बहुत प्यार दिया जाता था। बता दें कि उन्होंने साल 1988 में टेलीविजन सीरियल फौजी का निर्देशन किया था।



 

sunday column irrfan khan and deepika padukone here top news
deepika padukone - फोटो : instagram

रणवीर और दीपिका की शादी पिछले साल 14-15 नवंबर को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी थीं। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बात करने के दौरान दीपिका ने इस पर जवाब दिया है। दीपिका ने कहा, 'ये जब होना होगा तब हो जाएगा। एक महिला पर शादी के बाद प्रेग्नेंट होने का दबाव नहीं डालना चाहिए। ये एक दिन तो होगा ही लेकिन बार-बार उससे यही बात कहना गलत है। मेरे ख्याल से जब हम ये सवाल पूछना बंद कर देंगे तो समाज में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।'

sunday column irrfan khan and deepika padukone here top news
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film - फोटो : twitter

बीमारी को मात देकर बॉलीवुड एक्टर इरफान खान काम पर वापस लौट आए हैं। इरफान खान इन दिनों उदयपुर में हैं जहां पर वह अपनी अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ समय पहले अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इरफान के बाद उनकी पत्नी सुतापा ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। सुतापा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर सभी लोगों का शुक्रिया किया है जिन्होंने इरफान खान के जल्दी ठीक होने की कामना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunday column irrfan khan and deepika padukone here top news
ranveer-deepika - फोटो : social media

चुनावी माहौल में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर देख आपके मन में भी ये सवाल उठेगा कि क्या रणवीर-दीपिका भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। तस्वीर के जरिए लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की जा रही है। दरअसल वायरल हो रही दीपिका-रणवीर की ये फोटो नकली है। यानी कि तस्वीर तो असली है लेकिन फोटोशॉप्ड की गई है। तस्वीर तब की है जब रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी के बाद मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बाप्पा के दर्शन किए थे। 

विज्ञापन
sunday column irrfan khan and deepika padukone here top news
Navtej Hundal - फोटो : twitter

विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का रोल निभाने वाले नवतेज हुंडल का निधन हो गया है।सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने ने ट्वीट किया- 'सिंटा नवतेज हुंडल के निधन पर शोक व्यक्त करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा हुंडल एक्टिंग क्लासेज भी चलाते थे। एक्टर अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं। नवतेज हुंडल की बेटी भी एक्ट्रेस हैं। वह एकता कपूर के सीरियल ये हैं मोहब्बतें में मिहिका का किरदार निभा रही हैं। असल में इनका नाम अवंतिका हुंडल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed