फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगर सुनिधि चौहान अब बनना चाहती हैं 'बॉलीवुड एक्ट्रेस'

Sun, 14 Aug 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
sunidhi chauhan now wants to become heroine
संगीत की दुनिया में अपना जादू चलाने के बाद अब सुनिधि चौहान एक्टिंग की दुनिया में राज करना चाहती हैं। वह मस्त फिल्म की 'रुकी रुकी सी जिंदगी' गाने के बाद ज्यादा लोकप्रिय हुईं। वह हिंदी गानों के अलावा दूसरी कई भाषाओं में गाना गा चुकी हैं। सुनिधि जितना अच्छा गाती हैं, उतनी ही अच्छी दिखती हैं। वह फैशनिस्टा आइकॉन भी हैं।


उन्होंने साल 2013 में एशिया की टॉप 50 सेक्सिएस्ट लेडीज में भी अपनी जगह बनाई थी।

सिंगर सुनिधि चौहान अब बनना चाहती हैं एक्ट्रेस

sunidhi chauhan now wants to become heroine
उनका जन्म 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में हुआ था। सुनिधि ने मात्र दसवीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। बचपन से ही उनका ध्यान संगीत की ओर था।

सिंगर सुनिधि चौहान अब बनना चाहती हैं एक्ट्रेस

sunidhi chauhan now wants to become heroine
सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत महज 4 वर्ष की उम्र में की थी। पहली बार उन्होंने दिल्ली के एक मंदिर में गाया, फिर वह प्रतियोगिताओं और स्थानीय समारोहों में गाने लगीं। उन्होंने कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो में हिस्सा लिया। उन्होंने मुंबई आकर दूरदर्शन के रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो में भाग लिया। इस शो में प्रथम आकर उन्होंने लता मंगेशकर ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगर सुनिधि चौहान अब बनना चाहती हैं एक्ट्रेस

sunidhi chauhan now wants to become heroine
सुनिधि ने महज 13 साल की उम्र में 1996 में आई फिल्म शस्त्र के लिए अपना पहला गीत 'लड़की दीवानी देखो' गाया था। 20 साल के फिल्मी करियर में सुनिधि ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। वो ज्यादातर आईटम नंबर सिंगिंग के लिए ही जानी जाती हैं। वह 3000 से अधिक गाने गा चुकी हैं।
विज्ञापन

सिंगर सुनिधि चौहान अब बनना चाहती हैं एक्ट्रेस

sunidhi chauhan now wants to become heroine
सुनिधि ने पहली शादी साल 2002 में 18 साल की उम्र में डांस डायरेक्टर बॉबी खान से की थी। उनके घरवाले इस शादी के लिए बिल्कुल राजी नहीं थे लेकिन सुनिधि ने किसी की नहीं सुनी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक न सका। उन्होंने दूसरी शादी 24 अप्रैल 2012 को अपने बचपन के दोस्त और म्यूजिक डायरेक्टर हितेश सोनिक से की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed