{"_id":"57ab1cc64f1c1b6d08ee4390","slug":"suniel-shetty-55th-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अक्षय कुमार के 'धोखे' से गुस्सा होकर सुनील शेट्टी ने तोड़ी दोस्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अक्षय कुमार के 'धोखे' से गुस्सा होकर सुनील शेट्टी ने तोड़ी दोस्ती
Thu, 11 Aug 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपनी संवाद अदायगी और एक्शन के दम पर एक अलग मुकाम बनाने वाले सुनील शेट्टी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी के चाहने वालों की एक बड़ी तादाद है, और ये उनके अपने स्टाइल की वजह से है। बतौर अभिनेता अपनी एक पहचान बनाने वाले सुनील के बारे में बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि वो एक्टर बनना ही नहीं चाहते थे, उनका सपना था क्रिकेट खेलने का, लेकिन बन गए अभिनेता।
2 of 8
सुनील शेट्टी बॉलीवुड के अमीर अभिनेताओं में शामिल हैं। सुनील शेट्टी ने एक्शन फिल्मों से शुरूआत की। 1992 में उनकी पहली फिल्म 'बलवान' आई। फिल्मों में उनको जगह बनाना आसान ना था। जिस समय वो बॉलीवुड में आए उस समय, सनी देओल, अजय देवगन, संजय दत्त और सलमान खान जैसे सितारे तेजी से उभर रहे थे। सुनील को ऐसे में एक अलग स्टाइल की दरकार थी।
3 of 8
सुनील ने अपने स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत लिया। 'बलवान' के बाद सुनील शेट्टी ने कई एक्शन फिल्में दी। 'मोहर' 1994 की बेहद कामयाब फिल्म साबित हुई। 1994 में ही सुनील शेट्टी ने दिलवाले और गोपी किशन जैसी हिट फिल्में भी दी। इस तरह 1994 सुनील के कॅरिअर का सबसे कामयाब साल साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एक्शन फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके सुनील को अब एक उम्दा अभिनेता के तौर पर पहचाने जाने की दरकार थी और यह हुआ 1997 में आई फिल्म बार्डर से। इस फिल्म में उनका अभिनय बेमिसाल रहा। इसके बाद आक्रोश, भाई, धड़कन जैसी फिल्मों में भी उन्होंने बेहतरीन काम किया।
विज्ञापन
5 of 8
सुनील शेट्टी ने तमाम दूसरे बड़े चेहरों के बीच अपने लिए जगह तलाश ली। अपने दौर के अभिनेताओं में सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ कई फिल्में की। दोनों की जोड़ी को पसंद भी किया गया लेकिन 'मोहरा' के दौरान दोनों के संबंधों में खटास आ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।