करण जौहर का मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' अक्सर चर्चाओं में रहते है। इस शो का हर सीजन कोई न कोई ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी छोड़कर जाता है, जो बाद तक चर्चा का विषय बनी रहती है। ऐसा ही कुछ साल 2019 में प्रसारित हुए 'कॉफी विद करण' के साथ हुआ था। इस चैट शो के एक एपिसोड में भारतीय क्रिकेटर्स के एल राहुल और हार्दिक पांड्या पहुंचे थे। पहले तो सब ठीक ही चल रहा था, लेकिन दोनों के द्वारा किए गए कुछ कमेंट्स के बाद यह एपिसोड विवादों में आ गया था। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या द्वारा किए गए कमेंट्स किसी को भी पसंद नहीं आए थे और ट्रोल्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी। अब चार साल बाद केएल राहुल के ससुर यानी अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए अपने दामाद का पक्ष लिया है।
Suniel Shetty: कॉफी विद करण के कमेंट पर सुनील शेट्टी ने लिया केएल राहुल का पक्ष, बोले- शो का फॉर्मेट ही ऐसा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के नामी खिलाड़ी होने के साथ ही केएल राहुल अब बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी के दामाद भी हैं। केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया संग सात फेरे लिए है और दोनों अपनी शादीशुदा जीवन का भरपूर आनंद ले रहे हैं। ऐसे में सुनील शेट्टी अक्सर अपने तीनो बच्चों को लेकर खुलकर बातचीत करते दिखाई देते हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेता ने साल 2019 में 'कॉफी विद करण' के एपिसोड में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल द्वारा महिलाओं पर किए आपत्तिजनक बयान के बारे में बात की है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी से इस घटना के बारे में पूछा गया। दोनों क्रिकेटर्स का समर्थन करते हुए, अभिनेता ने कहा, 'हार्दिक शायद बहक गए थे। लेकिन जब आपके गले के नीचे एक एंकर डाला जाता है तो आप क्या करते हैं? तो यह शो का प्रारूप है, आप बच्चों को उत्साहित करते हैं और वे कुछ कहते हैं और फिर बॉलीवुड पर बैन लगाया जाता है।'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी को जिम्मेदार होने की जरूरत है क्योंकि आप मुझसे एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जिसका मुझे लगता है कि मैं जवाब नहीं दे सकता, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी से कम हूं। जब ऐसा होता है, तभी चीजें गलत हो जाती हैं और इसे कभी भी गलत नहीं होना चाहिए। आप में चीजों को वैसे ही कहने की हिम्मत होनी चाहिए जैसी वे हैं और जैसी होनी चाहिए।' आपको बता दें, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या वाला एपिसोड हाल ही में डिज्नी+हॉटस्टार ने हटा दिया था।
Salman Khan: वीकएंड पर 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई देख खुश हुए सलमान, खास अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया
सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने एमएक्स प्लेयर के वेब सीरीज 'धारावी बैंक' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसके बाद वह अमेजन प्राइम मिनी टीवी की सीरीज 'हंटर' में नजर आए थे। वहीं इन दिनों सुनील शेट्टी 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Reem Shaikh: सिद्धार्थ निगम की फिल्म रिलीज होने पर खुश हुईं रीम शेख, दोस्त के लिए लिखा दिल छू देने वाला नोट