{"_id":"5cdaa41abdec22070d459940","slug":"suniel-shetty-praise-of-akshay-kumar-and-ajay-devgn-said-he-made-mistake-in-his-a-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धीमे करियर पर सुनील शेट्टी का छलका दर्द, बोले-गलतियां न करता तो अक्षय-अजय जितना सफल होता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धीमे करियर पर सुनील शेट्टी का छलका दर्द, बोले-गलतियां न करता तो अक्षय-अजय जितना सफल होता
Tue, 14 May 2019 05:27 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 14 May 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty, Akshay Kumar, Ajay Devgn
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी,अक्षय कुमार और अजय देवगन 90 के दशक की फिल्मों के शानदार और दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं। इन तीनों ने कई फिल्मों में एक-दूसरे के साथ काम किया है। अक्षय कुमार और अजय देवगन अभी भी फिल्मों में लगातार बने हुए हैं। इनकी तुलना में सुनील शेट्टी बहुत कम फिल्मों में नजर आते हैं।
suniel shetty
- फोटो : file photo
अपने धीमे पड़े इस फिल्मी करियर के लिए सुनील शेट्टी ने खुद की गलती मानी हैं। इस बात को उन्होंने हाल ही में मीडिया के सामने स्वीकारा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि 'आज जब मैं अक्षय और अजय को देखता हूं तो मुझे गर्व महसूस होता है। मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। वह मेरे करीबी और अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने आज जो मुकाम हासिल किया है, उससे मैं प्रेरित होता हूं।'
Suniel Shetty
- फोटो : file photo
इतना ही नहीं सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि,'ऐसी नहीं है कि मैं इन दोनों की तरक्की और मुकाम से जलता नहीं हूं। मैं मानता हूं कि मैंने गलतियां की हैं और इस वजह से मैं आज यहां हूं। मैं उन दोनों की बहुत तारीफ करता हूं और सोचता हूं कि काश मैं उन जैसा होता। उसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty
- फोटो : file photo
अपनी गलतियों पर बात करते हुए सुनील शेट्टी कहते हैं कि, 'मैं काफी इमोशनल रहा हूं, मैंने कभी अपने करियर की प्लानिंग नहीं की, न ही कभी उतार-चढ़ाव के बारे में सोचा। अगर मैं गिरा, तो गिरा, अगर आज मेरा फ्राइडे अच्छा नहीं है तो ये सब केवल मेरी गलतियों की वजह से है। मैं कभी भी कहीं ये सोचकर नहीं जाता कि पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म हिट थी या फ्लॉप, मैं दिमागी रूप से काफी मजबूत हूं और खुद पर भरोसा रखता हूं।'
विज्ञापन
Suniel Shetty
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं सुनील शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी भी कई फिल्मों में देखी जा चुकी हैं। वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'हेरा फेरी 3' और अजय देवगन के साथ 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आएंगे।