{"_id":"5d8747b78ebc3e01506ee7e2","slug":"suniel-shetty-remembers-his-struggle-days-in-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लॉप फिल्मों से परेशान सुनील शेट्टी रोकर गुजारते थे रात, बोले- अमिताभ बच्चन बनना चाहता था लेकिन...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लॉप फिल्मों से परेशान सुनील शेट्टी रोकर गुजारते थे रात, बोले- अमिताभ बच्चन बनना चाहता था लेकिन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 22 Sep 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुनील शेट्टी का नाम एक ऐसे एक्टर के तौर पर लिया जाता है जिन्होंने अपने फिजीक पर खास ध्यान दिया। सुनील शेट्टी ने अपने डेब्यू से पहले बॉडी पर काफी काम किया था, जिसका फायदा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर मिला। कर्नाटक के मुल्की में 11 अगस्त 1961 को जन्मे सुनील को एक्टर होने के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं। सुनील अपनी फ्लॉप फिल्मों का जिम्मेदार भी खुद को मानते हैं।
2 of 5
suniel shetty
हाल ही में सुनील ने एक इंटरव्यू में अपने करियर पर बात की है। सुनील ने बताया, 'जब मैंने करियर शुरू किया तो मुझे गाइड करने वाला कोई नहीं था। मैंने जो भी सीखा असफलताओं से ही सीखा है। जब मेरी पहली फिल्म हिट हुई थी तो मैं बहुत खुश हुआ था। मेरी सक्सेस और फिट बॉडी से मुझे ऐसा लगने लगा कि मैं इंडस्ट्री का दूसरा अमिताभ बच्चन बनूंगा, लेकिन यह सिर्फ एक सपना ही बना रहा।'
3 of 5
suniel shetty
- फोटो : social media
सुनील शेट्टी ने बताया 'मुझे कई लोगों की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। लोग मुझे एक्टिंग छोड़ वापस होटेल बिजनस में लौटने की सलाह देने लगे। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने इन आलोचनाओं को पॉजिटिव तरीके से लिया और इनसे आगे बढ़ते हुए खुद को बेहतर ध्यान देना शुरू किया कि आखिर ऑडियंस बतौर एक्टर मुझसे क्या चाहती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Suniel Shetty
सुनील शेट्टी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा, 'एक वक्त था जब मैं कई दिनों तक रोता रहता था। मेरी फिल्में चल नहीं रही थीं। इसके कारण मैं अपने एक्टर बनने के फैसले पर सवाल उठाने लगा था'। बता दें एक फोटोशूट के दम पर सुनील शेट्टी को उनकी पहली फिल्म 'बलवान' मिली थी। बलवान में सुनील शेट्टी ने सबसे पहले अपनी बॉडी दिखाई थी और लोग उनको फॉलो करने लगे थे। उनकी दूसरी फिल्म 'वक्त हमारा है' थी।
विज्ञापन
5 of 5
Suniel Shetty
सुनील शेट्टी बॉलीवुड में आने से पहले ही शादी कर चुके थे। उनकी शादी का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। जैसा की आप जानते हैं सुनील शेट्टी एक्टिंग से पहले से बिजनेस संभालते थे। एक पार्टी के दौरान उन्हें एक लड़की पसंद आई। नाम था माना। ये लड़की सुनील के दिलों दिमाग में ऐसे छा गई कि दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी रचा ली। सुनील शेट्टी ने ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘बॉर्डर’ समेत करीब 120 फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।