सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म फिर हेरा फेरी के सीक्वल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लगभग 17 साल के बाद फिल्म का तीसरा पार्ट बनने जा रहा है, जिसकी चर्चा हो रही है। हाल ही में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया की शादी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से हुई है। इस बारे में सुनील शेट्टी ने बात की। उन्होंने बताया कि केएल राहुल से उनकी पहली मुलाकात किस तरह से हुई और उनका रिएक्शन कैसा था।
Suniel Shetty: जब माना ने सुनील शेट्टी को दी केएल राहुल-अथिया की दोस्ती की खबर, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील शेट्टी के शहर से हैं केएल राहुल
दरअसल, हाल ही में सुनील शेट्टी द कपिल शर्मा शो में मिक्स मार्शल आर्ट्स रिएलिटी शो Kumite 1 Warrior Hunt के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। द कपिल शर्मा शो के दौरान उन्होंने अपने दामाद यानी केएल राहुल को लेकर बात की थी। एक्टर ने बताया कि केएल राहुल से उनकी पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी। उसी दौरान उन्हें जानकारी हुई थी कि केएल राहुल भी मैंगलोर से ही हैं।
KRK: 'सेल्फी' के बहाने केआरके ने करण जौहर पर साधा निशाना, बोले- यूएसए भाग जाना चाहिए
केएल राहुल से एयरपोर्ट पर हुई थी पहली मुलाकात
सुनील शेट्टी ने बताया कि मेरी उनसे पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी। मुझे जब पता चला कि वह मेरे शहर मैंगलोर से हैं तो मैं काफी हैरान हो गया था। मैंने बताया कि मैं केएल राहुल का काफी बड़ा फैन हूं और देखकर खुश था कि वह काफी अच्छा कर रहे हैं। उसके बाद जब मैं घर आया और इस बारे में अथिया और माना से बात की तो उन्होंने ज्यादा कुछ उस वक्त कहा नहीं था। अथिया और माना उस वक्त एक दूसरे को देख रही थीं। कुछ देर बाद माना मेरे पास आईं और उन्होंने मुझे बताया कि अथिया और राहुल पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह सुनकर काफी हैरान था कि अथिया ने मुझे इस बारे में नहीं बताया। हालांकि मैं बहुत खुश था और मैं अथिया को हमेशा कहता था कि वह एक साउथ इंडियन लड़के से दोस्ती करे। उन्होंने बताया कि राहुल का घर उनके घर से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर है, जहां वह पैदा हुए
Veena Malik Birthday: विवादों से घिरा रहा वीना मलिक का फिल्मी करियर, निर्देशक के साथ लीक हुए प्राइवेट फोटोज
आपको बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी 23 जनवरी को बहुत धूमधाम से हुई थी। दोनों की शादी मुंबई के खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस में हुई थी।
Sriti Jha: अदाकारी में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं सृति झा, करोड़ों में खेलती हैं आपकी प्यारी 'प्रज्ञा'