सब्सक्राइब करें

Abhishek-Karisma: 20 साल पहले क्यों टूटा था अभिषेक-करिश्मा का रिश्ता? फिल्म डायरेक्टर ने बताया पूरा सच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 22 Nov 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
Sunil darshan reveal the truth that why Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan broke their engagement
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड स्टार्स की लव लाइफ के किस्से आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बी टाउन के गलियारों में रिश्तों का जुड़ना और बिगड़ना आम बात है। लेकिन, कई बार इनके बिगड़ते रिश्तों का कारण पता नहीं चल पाता। ऐसी ही एक रिश्ता अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का था। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बात शादी तक भी जा पहुंची थी। दोनों ने सगाई भी हो गई थी। लेकिन फिर...अचानक दोनों की राहें अलग हो गईं। फैंस निराश हो गए। वह दोनों के जुदा होने का कारण तलाशते रहे लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अब सालों बाद दोनों के अलग होने का कारण पता चला है।

Trending Videos
Sunil darshan reveal the truth that why Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan broke their engagement
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, फिल्म निर्देशक सुनील दर्शन ने अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक और करिश्मा के रिश्ते पर बात की। उन्होंने अपनी बात को शुरू करते हुए कहा, 'अभिषेक और करिश्मा, दोनों ही अच्छे इंसान हैं, लेकिन शायद कुदरत को दोनों का साथ रहना मंजूर नहीं था। मैं उन्हें देखकर समझ गया था कि दोनों मेड फॉर ईच अदर नहीं हैं। दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे।' बता दें कि सुनील ने अभिषेक और करिश्मा के साथ फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अभिषेक और करिश्मा एक दूसरे को डेट कर रहे थे।  

यह भी पढ़ें:  ज्यादा पानी पीने की वजह से हुई ब्रूस ली की मौत? 49 साल बाद सामने आई नई रिसर्च ने चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil darshan reveal the truth that why Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan broke their engagement
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनील दर्शन ने बताया कि 'अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता कोई अफवाह नहीं बल्कि पूरी तरह से सच था। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे और शादी भी करने वाले थे। मैंने खुद करिश्मा-अभिषेक की सगाई का फंक्शन अटेंड किया था। पर शादी से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया।' 

यह भी पढ़ें: हेरा फेरी 3 को मना करना अक्षय पर पड़ा भारी, फिल्म निर्माता ने इन दो हिट फ्रेंचाइजी से निकाला बाहर

Sunil darshan reveal the truth that why Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan broke their engagement
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बातचीत को जारी रखते हुए सुनील दर्शन कहते हैं, 'अभिषेक और करिश्मा एक दूसरे के लिए परफेक्ट नहीं थे। दोनों के बीच कई सारी असमानताएं थीं। दोनों के बीच हर समय कलह चलती रहती थी। दोनों को देख मैं अक्सर यह सोचता रहता था कि क्या ये दोनों एक साथ रह पाएंगे? यूं तो अभिषेक काफी प्यारे हैं और करिश्मा भी एक अच्छी इंसान हैं। लेकिन, कुछ चीजों का फैसला सिर्फ किस्मत करती है। नियति को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।' बता दें कि अभिषेक और करिश्मा ने बिग बी के 60वें जन्मदिन पर अपनी सगाई की घोषणा की थी, लेकिन कुछ महीनों के अंदर ही ये रिश्ता टूट गया था।

यह भी पढ़ें:  जब ऐश्वर्या की वजह से सलमान के निशाने पर आए विवेक ओबेरॉय, बर्बाद हो गया था एक्टर का करियर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed