फिल्म 'आशिकी' से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' में नजर आई थीं। इतने सालों बाद अभिनेत्री को पर्दे पर देख हर कोई हैरान है। सबके मन में बस एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर अनु अग्रवाल इतने सालों तक कहां गुम थीं? दरअसल, अभिनेत्री ने कई साल पहले इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूरी बना ली थी। लेकिन, अब सवाल यह उठता है कि आखिर फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने यूं अचानक लाइमलाइट से दूरी क्यों बना ली थी। आइए जानते हैं...
Then and Now: एक हादसे ने बर्बाद कर दी 'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल की जिंदगी, अभिनय छोड़ टीचर बनने पर हो गईं मजबूर
'आशिकी' से मिली कामयाबी
यह उन दिनों की बात है, जब अनु अग्रवाल दिल्ली में अपनी पढ़ाई कर रही थीं। बॉलीवुड में प्रवेश का सपना देख रही अनु मॉडलिंग के जरिए फिल्मों में एंट्री का रास्ता खोज रही थीं। तभी उनकी मुलाकात महेश भट्ट से हुई। महेश भट्ट को अनु पसंद आ गई और उन्होंने अनु को महज 21 साल की उम्र में अपनी फिल्म में ब्रेक दे दिया। फिल्म हिट हो गई और अनु अग्रवाल रातों-रात स्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनका जादू नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें: V Shantaram Studio: गब्बर ने यहीं पूछा, ‘कितने आदमी थे?’, अब कोई झांकने भी नहीं आता, क्यों? आइए जानते हैं...
हादसे ने छीना सबकुछ
बॉलीवुड की स्टार अनु की जिंदगी में फिर वह मोड़ आया, जब उन्होंने अपनी कमाई हुई शोहरत को ही गंवा दिया। 1999 में अनु अग्रवाल एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। उनकी याददाश्त चली गई और वो पैरालाइज्ड हो गईं। करीब एक महीने तक कोमा में रहने के बाद उन्हें होश आया। लगभग तीन साल तक एक्ट्रेस का इलाज चलता रहा, लेकिन हादसे की वजह से खराब हुआ चेहरा ठीक नहीं हो पाया।चेहरा इतना खराब हो गया था कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया। ऐसे में एक्ट्रेस बॉलीवुड से दूर हो गईं और उनका करियर बर्बाद हो गया।
यह भी पढ़ें: Om Shanti Om: नहीं करना होगा 2023 का इंतजार, पठान से पहले पर्दे पर फिर नजर आ रही है शाहरुख-दीपिका की जोड़ी
अब कहां रहती हैं अनु अग्रवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरी तरह से ठीक होने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी सारी संपत्ति दान कर दी। बॉलीवुड की दुनिया से दूरी बनाते हुए अनु ने योगा टीचर बनने का फैसला किया। अब अनु अग्रवाल बिहार में रहती हैं। अनु, बच्चों को मुफ्त में योगा और प्ले सिखाती हैं। 53 साल की एक्ट्रेस अब तक कुंवारी है। सोशल मीडिया पर अनु काफी एक्टिव रहती हैं। सभी को अपनी कहानी से रूबरू करवाने के लिए अनु अग्रवाल ने अपनी आत्मकथा 'अनयूजवल: मेमोइर ऑफ ए गर्ल हू केम बैक फ्रॉम डेड' भी लिखी है।
यह भी पढ़ें: TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर बुरी तरह घायल हुए 'चंपक चाचा', डॉक्टर्स ने दी बेड रेस्ट की सलाह