सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: लेट-लतीफी के लिए मशहूर हैं ये सितारे, सेट पर देर से पहुंचने के लिए तैयार रखते हैं बहाने!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Nov 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Are not punctual and Infamous For Being Late on set Shah Rukh Khan to Ranbir Kapoor
शाहरुख खान-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे पर्दे पर तमाम कहानियां बताते हैं। कहानी के किरदारों में अपने अभिनय से रंग भरते हैं। मगर, फिल्मों से अलग इन सितारों की भी अपनी अलग कहानी होती हैं। कोई अपने व्यवहार के लिए जाना जाता है, कोई अपने मिजाज के लिए तो कोई अनुशासन के लिए। इस फिल्मी दुनिया में तमाम सितारे ऐसे हैं, जो समय के बेहद पाबंद हैं और सेट पर पहुंचने के लिए एक मिनट भी इधर-उधर नहीं होने देते। वहीं, कुछ फिल्मी हस्तियां अपनी लेट-लतीफी के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...


Akshay Kumar: हेरा फेरी 3 को मना करना अक्षय पर पड़ा भारी, फिल्म निर्माता ने इन दो हिट फ्रेंचाइजी से निकाला बाहर

Trending Videos
Bollywood Celebs Who Are not punctual and Infamous For Being Late on set Shah Rukh Khan to Ranbir Kapoor
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
सेट पर देर से पहुंचने वाले स्टार्स में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम पहले नंबर पर है। हालांकि, उनके बारे में कहा जाता है कि वह अपनी मुस्कान और दिलकश अदाकारी से अपनी इस लेट-लतीफी की आदत की भरपाई कर लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार करण जौहर ने शाहरुख के बारे में कहा था कि वह अक्सर दो घंटे देर से चलते हैं। फिल्म के सेट पर सभी उनका इंतजार करते रहते हैं और आते ही शाहरुख अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ बस इतना कहते हैं 'फ्लाइट लेट हो गई या कोई और बहाना।'
Vivaad Bollywood Ke: जब ऐश्वर्या की वजह से सलमान के निशाने पर आए विवेक ओबेरॉय, बर्बाद हो गया था एक्टर का करियर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Are not punctual and Infamous For Being Late on set Shah Rukh Khan to Ranbir Kapoor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बारे में भी कहा जाता है कि वह सेट पर देर से पहुंचते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा था, 'फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' की शूटिंग के वक्त उन्हें सलमान खान की लेट-लतीफी के चलते काफी दिक्कत हुई थी।' 
Kartik Aaryan: जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, मां-पापा संग किए बप्पा के दर्शन

Bollywood Celebs Who Are not punctual and Infamous For Being Late on set Shah Rukh Khan to Ranbir Kapoor
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह 
शूटिंग के लिए देर से पहुंचने वाले स्टार्स की लिस्ट में रणवीर सिंह ने भी अपनी जगह बना रखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्सर सेट पर देर से पहुंचने वाले रणवीर सिंह भी शाहरुख खान की तरह अपनी स्माइल से इसकी भरपाई करते नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की लेट-लतीफी की आदत को लेकर एक बार अर्जुन कपूर ने भी कहा था कि वो हमेशा फिल्म के सेट पर लेट आते हैं।
Malaika Arora: मलाइका का छलका दर्द, बोलीं- ट्रोलिंग की वजह से होने लगा था खुद की काबिलियत पर शक

विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Are not punctual and Infamous For Being Late on set Shah Rukh Khan to Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर अपने लुक्स, अभिनय और डांस के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अपनी फिटनेस का भी वह बेहद ख्याल रखते हैं। कितना भी टाइट शेड्यूल हो, रणबीर कपूर  वर्कआउट के लिए वक्त निकाल लेते हैं। मगर, सेट पर पहुंचने के मामले में वह भी लेट-लतीफ स्टार्स की श्रेणी में आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर कपूर अक्सर शूटिंग सेट पर देर से पहुंचते हैं। 
Manoj Tiwari: मनोज तिवारी के घर गूंजेंगी किलकारियां, तीसरी बार बनेंगे पिता, बोले- 'खुशी को बयां नहीं कर सकता'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed