लोगों को हंसाकर पहचान बनाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर नया शो लेकर आ रहे है। खबरों के अनुसार सुनील के इस शो का नाम 'कानपुर वाले खुराना' है। यह शो जीजा -साली के कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा। सुनील इस शो में जीजा के किरदार को निभा रहे हैं। वहीं इस शो में उनकी 6 सालियां भी हैं। शो की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं शो की कुछ ऑन लोकेशन फोटोज सामने आई हैं।
तस्वीर में सुनील चारपाई पर लेटे हैं, इनकी सालियों ने उनको चारों तरफ से घेरा है। शो में सुनील के साथ स्टार्स कुणाल खेमू, उपासना सिंह, कुणाल खेमू, अदा खान और सुगंधा मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। सुनील के इस शो से सैफ के जीजा कुणाल खेमू टीवी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं सुनील को अपने पुराने दोस्त सुगंधा और अली का साथ भी इस शो के लिए मिल गया है।
कहा जा रहा है कि, सुनील का यह शो एक मिनी सीरीज होगा। उनके साथ कई सारे कॉमेडियन्स टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। शो के पहले गेस्ट शाहरुख खान होंगे। शाहरुख अपनी आगामी फिल्म जीरो के सिलसिले में शो में आएंगे। वहीं शाहरुख इस दौरान फिल्मी किरदार बऊआ सिंह के किरदार की एक्टिंग भी करेंगे।
सुनील के शो से सैफ अली खान के बहनोई कुणाल खेमू टीवी की दुनिया में आने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, चैनल ने कुणाल को शो के लिए साइन कर लिया है। कहा जा रहा था कि कुणाल लंबे समय से टीवी की दुनिया में काम करने जा रहे हैं। जब उन्हें इस शो के लिए ऑफर किया गया तो उन्होंने तुंरत हां कर दी। यह शो 15 दिसंबर को ऑन एयर होने जा रहा है।