सब्सक्राइब करें

IFFI में करण जौहर ने पूछे ऐसे सवाल, राज्यवर्धन राठौर और अक्षय कुमार भी हो गए हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 21 Nov 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
karan johar asked weird question to akshay and rajyavardhan in iffi
IFFI में करण जौहर ने पूछे ऐसे सवाल, राज्यवर्धन राठौर और अक्षय कुमार भी हो गए हैरान

गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया(IFFI) के दूसरे दिन की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने  'कॉफी विद करण' वाले अंदाज में की। इस सेग्मेंट में करण जौहर राज्यवर्धन राठौर और एक्टर अक्षय कुमार से उनके स्पोर्ट्स के प्रति पैशन के बारे में बात की। करण जौहर ने कहा, "मैंने कभी भी एक मिनिस्टर और एक बॉलीवुड सुपरस्टार को अपने शो पर एक साथ नहीं देखा और मैं नहीं जानता जब तक कि यह आगे नहीं जाता, लेकिन मेरे लिए यह एक बड़ा मौका है"  

Trending Videos
karan johar asked weird question to akshay and rajyavardhan in iffi
IFFI में करण जौहर ने पूछे ऐसे सवाल, राज्यवर्धन राठौर और अक्षय कुमार भी हो गए हैरान

करण जौहर ने सेशन की शुरुआत अक्षय कुमार की पिछली रिलीज फिल्म 'गोल्ड' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए ताली बजाकर की, ये फिल्म आईएफएफआई के स्पोर्ट्स सेक्शन के लिए डेडिकेट की गई है। करण जौहर ने आगे 'गोल्ड' को राज्यवर्धन राठौर के शूटिंग में जीते गए गोल्ड मेडल से जोडकर सभी को अपनी दमदार स्क्रिप्ट के जरिए सभी को हैरान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar asked weird question to akshay and rajyavardhan in iffi
IFFI में करण जौहर ने पूछे ऐसे सवाल, राज्यवर्धन राठौर और अक्षय कुमार भी हो गए हैरान

वहीं, अक्षय कुमार को जौहर ने सामाजिक संदेश के लिए 'पोस्टर बॉय' करार दिया। उन्होंने कहा, अक्षय कुमार को समाज से जु़डी फिल्में करना पसंद है। इस बारे में अक्षय कुमार ने कहा, "मैं जो फिल्में करता हूं उसका एक मतलब होचा है। मैं ऐसी फिल्में पैसे के लिए नहीं करता है। मैं ऐसा इसलिए करता हूं क्योंकि यह आगे जाएगी, जिसका कोई मतलब होगा।"

karan johar asked weird question to akshay and rajyavardhan in iffi
IFFI में करण जौहर ने पूछे ऐसे सवाल, राज्यवर्धन राठौर और अक्षय कुमार भी हो गए हैरान

वहीं, केंद्रीय मंत्री राठौर से उनके एक साथ-साथ दो-दो मंत्रालय संभालने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा,  " मैंने दोनों(मंत्रालय) से बहुत कुछ सीखा है और दोनों ही बहुत एक्साइटिंग हैं। . सूचना प्रसारण मंत्रालय में, मैं फिल्म इंडस्ट्री के क्रिएटिव लोगों से मिला। खेल में, यहां यंग एनर्जी की भरमार है जिनसे बात करते समय अच्छा लगता है। इसलिए मेरे लिए दोनों मंत्रालय अच्छी लगती हैं।" राठौर ने आगे कहा कि यदि वह अक्षय कुमार को मंत्रालय देते हैं तो वे अपने वाले दोनों देना चाहेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा, "अक्षय कुमार ने एक फिल्म में एक डायलॉग बोला है, जो हमारे मनोहर पार्रिकर को बोलना चाहिए 'डॉन्ट एंग्री मी'" इस बात पर करण जौहर बोले तो इसके लिए अक्षय को डिफेंस मिनिस्ट्री भी मिल जाना चाहिए। 

विज्ञापन
karan johar asked weird question to akshay and rajyavardhan in iffi
IFFI में करण जौहर ने पूछे ऐसे सवाल, राज्यवर्धन राठौर और अक्षय कुमार भी हो गए हैरान

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म मेकर्स के काम के बारे में न बात करके इस समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री मीटू मूवमेंट के बारे में चर्चा कर रही है। क्योंकि हाल ही में तमाम एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और फिल्म मेकर्स पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, जिससे इंडस्ट्री पर थोड़ा बहुत असर भी पड़ा है। यहां तक कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ऑर्गनाइजर्स को बोला है कि कोई भी इस बारे में फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बयान न दे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed