{"_id":"5cf58c2bbdec22077c357815","slug":"sunil-grover-reveals-that-why-he-did-not-appear-on-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान-कटरीना के साथ कपिल के शो में क्यों न पहुंचे सुनील ग्रोवर, खुद बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान-कटरीना के साथ कपिल के शो में क्यों न पहुंचे सुनील ग्रोवर, खुद बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Grover
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के लिए हाल में एक अच्छी खबर आई। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को 'भारत' के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दिया। सलमान खान और कटरीना कैफ फिलहाल अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हैं। हाल में दोनों स्टार्स कपिल शर्मा शो में नजर आए थे। लेकिन दर्शकों को तब निराशा हुई जब 'भारत' में सलमान के कोस्टार सुनील ग्रोवर शो में दिखाई नहीं दिए।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
फैंस सलमान खान और कटरीना कैफ को कपिल के शो में देखकर काफी खुश थे। लेकिन लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस को उम्मीद थी कि इस ऐपिसोड से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का मिलन होगा। हालांकि सुनील शो में नहीं पहुंचे।
3 of 5
sunil grover
हाल में सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा, 'मेरा जाना कुछ ऐसा जरूरी भी नहीं था। जिस फिल्म में सलमान खान हैं, कटरीना कैफ हैं तो मुझे नहीं लगता कि आपको प्रमोशन के लिए और किसी एलिमेंट की जरूरत है। फिर मेरा मन नहीं किया जाने का तो मैं नहीं गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kapil Sharma Sunil Grover
सुनील से यह भी पूछा गया कि वह आगे कभी कपिल के साथ काम करेंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कई बार किस्मत होती है कि आपका साथ किसी प्रॉजेक्ट में किसी पॉइंट तक होता है। ईश्वर ने चाहा तो जरूर कभी न कभी काम करेंगे। भाग्य होता है... कुछ चीजें हो गईं, खूबसूरत चीजें हैं... मुझे इतनी पहचाना मिली, इतना प्यार मिला, इतना टाइम बिताया। वह तो बहुत-बहुत खूबसूरत यादें हैं जो मेरे साथ हमेशा रहेंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान और दिशा पाटनी
- फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)
बता दें कि 'भारत' में सलमान, कटरीना और सुनील के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ जैसे ऐक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।