फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunil Pal: राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार में सुनील पाल से सेल्फी लेने आया फैन, देख कॉमेडियन भी हो गए हैरान

Fri, 23 Sep 2022 04:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 23 Sep 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
Sunil Pal get asked for a selfie from fan at Raju Srivastav funeral, comedian shocking reaction getting viral
राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन हो गया था। कॉमेडियन दिल का दौरा पड़ने के बाद एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे। राजू के परिवार, दोस्त और फैंस सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। लेकिन ऐसे हो न सका और गजोधर भैया इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। वहीं, कॉमेडियन की अंतिम विदाई में शामिल हुए उनके दोस्त सुनील पाल से एक फैन ने सेल्फी की मांग कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



Raju Srivastav: राजू के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- उन्होंने एक बार अपनी आंखें भी खोली थीं, लेकिन...

Sunil Pal get asked for a selfie from fan at Raju Srivastav funeral, comedian shocking reaction getting viral
राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल - फोटो : Social Media

दरअसल, 21 सितंबर को राजू श्रीवास्तव का सुबह 10:20 बजे दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। अगले दिन दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके परिवार और दोस्तों के अलावा भारी संख्या में फैंस भी मौजूद थे। अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने के लिए कॉमेडियन सुनील पाल और एहसान कुरैशी भी पहुंचे थे। इसी दौरान एक फैन ने सुनील पाल से सेल्फी की मांग कर दी। 

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुईं बेटी अंतरा, पिता के निधन के बाद पहली बार दी प्रतिक्रिया

Sunil Pal get asked for a selfie from fan at Raju Srivastav funeral, comedian shocking reaction getting viral
सुनील पाल - फोटो : Twitter

सुनील पाल श्मशान घाट पहुंचे तो राजू श्रीवास्तव के लिए शोक प्रकट कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से एक फैन निकलकर सामने आया और उसने सेल्फी की मांग की, जिसे देख वह हैरान हो रह गए। ऐसे में सुनील पाल ने फैंस से अनुरोध किया कि वह इस स्थान की गंभीरता को समझें और वहां से जाने के लिए कहा।

Raju Srivastav: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ राजू का आखिरी वीडियो, परिवार संग गाना गुनगुनाते नजर आए कॉमेडियन

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Pal get asked for a selfie from fan at Raju Srivastav funeral, comedian shocking reaction getting viral
राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल - फोटो : Social Media

बता दें कि सुनील पाल और राजू श्रीवास्तव बेहद करीबी दोस्त थे। दोनों को साथ में कॉमेडी शोज में भी देखा जा चुका है। जब से राजू अस्पताल में भर्ती हुए थे तब से सुनील काफी चिंतित थे। वह कई बार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते दिखाई दिए थे। वहीं, अपने दोस्त को खोने के बाद सुनील पाल भी बेहद दुखी नजर आ रहे थे।

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव से सिद्धार्थ तक, 'बिग बॉस' के इन सितारों ने कम उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed