फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनीता ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भेजा नोटिस, कहा- 24 घंटे के अंदर मांगे माफी

Wed, 08 Nov 2017 03:31 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 08 Nov 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
SUNITA RAJWAR SEND LEGAL NOTICE TO NAWAZUDDIN SIDDIQUI SAID  TO SAY SORRY WITH IN 24 HOURS

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुनीता राजवर ने अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लीगल नोटिस भेज दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' में सुनीता राजवर से अपनी कथित रिलेशनशिप के बारे में कई विवादित बातें लिखी हैं। 



पढ़ेंः सलमान खान का ये नया दुश्मन निकला अक्षय का पुराना दोस्त

SUNITA RAJWAR SEND LEGAL NOTICE TO NAWAZUDDIN SIDDIQUI SAID  TO SAY SORRY WITH IN 24 HOURS

इस किताब में नवाजुद्दीन ने सुनीता राजवर और निहारिका सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में चर्चा की है। वहीं दोनों ही एक्ट्रेस का कहना है कि नवाजुद्दीन ने इन निजी बातों को बिना उन लोगों की अनुमति लिए बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। आपको बता दें कि सुनीता ने अपनी फेसबुक पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया था कि वो एक-दूसरे को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के समय से जानते हैं और किताब में उनके बारे में गलत बातें लिखी गई हैं। 

SUNITA RAJWAR SEND LEGAL NOTICE TO NAWAZUDDIN SIDDIQUI SAID  TO SAY SORRY WITH IN 24 HOURS

बाद में सुनीता ने ये भी बताया था कि नवाज के साथ रिलेशनशिप की बात सामने आने पर उनके परिवार में परेशानियां शुरू हो गई हैं। इसके बाद ही सुनीता ने न केवल नवाजुद्दीन बल्कि इस किताब को लिखने में मदद करने वाली पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी और किताब के पब्लिशर को लीगल नोटिस भेज दिया है। 

पढ़ेंः फिल्म 'पद्मावती' पर फूटा राजकुमारी दीया का गुस्सा, कहा- नहीं होने देंगे रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
SUNITA RAJWAR SEND LEGAL NOTICE TO NAWAZUDDIN SIDDIQUI SAID  TO SAY SORRY WITH IN 24 HOURS

नोटिस में सुनीता ने यह भी कहा है कि नवाजुद्दीन की किताब ने उन्हें बुरी तरह से दुखी किया है और इससे उनकी इमेज भी खराब हुई है। उन्हें मेंटल ट्रॉमा से भी गुजरना पड़ा है। उन्होंने नोटिस में ये भी कहा है कि यह किताब वापस लिए जाने के बाद भी सर्कुलेशन जारी है जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए। नोटिस में सुनीता ने मांग की है कि 24 घंटे के भीतर नवाज उनसे माफी मांगे और उन्हें 2 करोड़ रुपये का हर्जाना भी दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed