सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इतने करोड़ टिकट बिकने पर सनी देओल की गदर ने बनाया था विश्व रिकॉर्ड, जानें फिल्म से जुड़ी ये खास बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 15 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Birthday Special know unknown facts about his superhit film Gadar Ek Prem Katha
फिल्म- गदर - फोटो : twitter

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल अपना जन्मदिन 19 अक्तूबर को मनाते हैं। सनी देओल बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर अपनी अलग और खास छाप छोड़ी है। फिल्मों में उनके गुस्सैल अंदाज को आज भी दर्शक याद करते हैं। सनी देओल ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनमें से एक फिल्म गदर: एक प्रेम कथा है। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको गदर से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं।

Trending Videos
Sunny Deol Birthday Special know unknown facts about his superhit film Gadar Ek Prem Katha
फिल्म- गदर - फोटो : file photo

फिल्म गदर न केवल सनी देओल के फिल्मी करियर की शानदार फिल्म है, बल्कि हिंदी सिनेमा की एक ऐतिहासिक फिल्म भी है। यह फिल्म साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गदर में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और अमरीश पुरी सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। जबकि फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। गदर देखने वाले बहुत कम दर्शकों को यह बात पता होगी कि यह फिल्म ब्रिटिश आर्मी के पूर्व सैनिक बूटा सिंह की कहानी पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Birthday Special know unknown facts about his superhit film Gadar Ek Prem Katha
फिल्म- गदर - फोटो : file photo

बूटा सिंह ने अपनी असल जिंदगी में आजादी के बाद हुए सिख दंगों के दौरान एक मुस्लिम लड़की से प्यार किया और फिर शादी की। कुछ समय बाद जब लड़की अपने परिवार से मिलने के लिए पाकिस्तान गई तो उसको वापस बूटा सिंह के पास नहीं जाने दिया। इसके बाद बूटा सिंह अपनी पत्नी से मिलने के लिए गैरकानूनी तरीके से पाकिस्तान में घुसे थे। जैस कि गदर फिल्मी की कहानी में भी दिखाया गया है।

Sunny Deol Birthday Special know unknown facts about his superhit film Gadar Ek Prem Katha
फिल्म- गदर - फोटो : file photo

फिल्म गदर के लिए न तो सनी देओल और न ही अमीषा पटेल पहली पसंद थे। फिल्म के निर्देशक ने इस फिल्म के लिए सबसे पहले गोविंदा और काजोल से संपर्क किया, लेकिन इन दोनों कलाकारों ने फिल्म गदर करने से मना कर दिया। साल 2001 में जब फिल्म गदर सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो उसने कई रिकोर्ड बनाए। इस फिल्म ने उस समय 10 करोड़ टिकट बेचे का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म गदर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है। 

विज्ञापन
Sunny Deol Birthday Special know unknown facts about his superhit film Gadar Ek Prem Katha
गदर एक प्रेमकथा - फोटो : file photo

गदर फिल्म के कई सीन को काफी मेहनत के साथ फिल्माया गया था। उनसे से एक सीन फिल्म की शुरुआत में रेलवे स्टेशन का है। इस सीन को फिल्माने के लिए असली के भाप के रेल इंजन का इस्तेमाल किया गया था। यह सीन दिल्ली के रेल म्यूजियम में फिल्माया गया था। साथ की म्यूजियम को साल 1940 के अमृतसर के रेलवे स्टेशन में तब्दिल किया गया था। 

पढ़ें: रणवीर सिंह की कार में बाइक सवार ने मारी टक्कर, अभिनेता ने बाहर निकलकर दिया ऐसा रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed