{"_id":"58060a574f1c1b434b702a88","slug":"sunny-deol-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spcl: ...तो इसलिए सनी देओल ने अपनी पत्नी को सबसे छिपाकर लंदन में रखा था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spcl: ...तो इसलिए सनी देओल ने अपनी पत्नी को सबसे छिपाकर लंदन में रखा था
Wed, 19 Oct 2016 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
sunny deol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। हमारी तरफ से सनी देओल को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। फिल्मों में उनका अभिनय हमेशा दमदार रहा है। अपने करियर में सनी ने ज्यादातर हिट फिल्में दी हैं। फिल्म 'घायल' के लिए सनी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। साल 2001 में आई फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। कई हफ्तों तक इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कब्जा जमाए रखा था।
B'Day Spcl: शादीशुदा सनी देओल के इन टॉप हीरोइनों के साथ रहे अफेयर
2 of 11
सनी के करियर की बात करने बैठेंगे तो एक किताब लिख जाएगी। इसलिए आज हम उनके फिल्मी करियर नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी के कई राज खोलेंगे। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही सनी के अफेयर से लेकर उनके आखिरी अफेयर के किस्से हम आपको बताएंगे। सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी। इस मूवी में उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और ये एक हिट फिल्म साबित हुई थी।
B'Day Spcl: शादीशुदा सनी देओल के इन टॉप हीरोइनों के साथ रहे अफेयर
3 of 11
बेताब की शूटिंग के दौरान ही अमृता हैंडसम और गुड लुकिंग सनी की ओर आकर्षित होने लगी थीं। ऑन स्क्रीन तो दोनों की जोड़ी जम ही गई थी, ऑफ स्क्रीन भी दोनों मिलने-जुलने लगे थे। फिल्म में दोनों का एक स्मूच सीन भी था। साथ ही कुछ इंटीमेट सीन भी शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट और हॉट सीन देना बहुत बड़ी बात थी। जो सनी और अमृता ने पूरी बोल्डनेस के साथ दिए थे। दोनों का रील लाइफ रोमांस रियल लाइफ रोमांस बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day Spcl: शादीशुदा सनी देओल के इन टॉप हीरोइनों के साथ रहे अफेयर
4 of 11
अमृता सनी को बेइंतहा चाहने लगी थीं। वो पूरी दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूलना चाहती थीं। लेकिन सनी इस बात के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने सबसे अपना और अमृता का रिश्ता छिपाकर रखा था। अमृता को लगता था कि सनी उनके लाइफ पार्टनर बनने के लिए बिलकुल पर्फेक्ट हैं। सनी पर परिवार की जिम्मेदारी थी इसलिए उन्होंने हमेशा अपने और अमृता के रिश्ते को छिपाने की कोशिश की। वहीं अमृता की मां भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। वो चाहती थीं कि अमृता की शादी ऐसे लड़के से हो जो किसी बड़े घराने से ताल्लुक रखता हो।
विज्ञापन
B'Day Spcl: शादीशुदा सनी देओल के इन टॉप हीरोइनों के साथ रहे अफेयर
5 of 11
सनी का करियर अभी-अभी शुरू हुआ था। खबरों की मानें तो अपनी मां की इच्छा को ध्यान में रखते हुए अमृता ने सनी देओल के परिवार की छानबीन शुरू कर दी। इस छानबीन में अमृता के सामने जो हकीकत आई उससे वो पूरी तरह से टूट गईं। उन्हें सनी के पहले रिलेशनशिप के बारे में पता चला। लंदन में पूजा नाम की एक लड़की से सनी का अफेयर था। अमृता के ऐसा करने से सनी के घर में भी हालात बिगड़ गए थे। उनकी मां प्रकाश कौर को भी ये रिश्ता बिलकुल मंजूर नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।