फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chup: सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म ‘चुप’ का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Sat, 03 Sep 2022 08:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 03 Sep 2022 08:42 PM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल अपने जबरदस्त एक्शन और एंग्री मैन वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर अभिनेता अब जल्द ही फिल्मों में वापसी करते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
sunny deol dulquer salman starrer chup revenge of the artist trailer to release on 5th of september
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल अपने जबरदस्त एक्शन और एंग्री मैन वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर अभिनेता अब जल्द ही फिल्मों में वापसी करते नजर आने वाले हैं। सनी देओल जल्द ही साउथ अभिनेता  दुलकर सलमान के साथ फिल्म चुप में दिखाई देंगे। बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया था। इसी क्रम में अब इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट भी सामने आ गई है।

sunny deol dulquer salman starrer chup revenge of the artist trailer to release on 5th of september
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

अपनी फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट के ट्रेलर रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए अभिनेता अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को साझा करते हुए एक्टर ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर दो दिन बाद यानी पांच सितंबर को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया है। मोशन पोस्टर जारी करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा,  ‘आ रहा है, आ रहा है। चुप, दो दिनों में आएगा फिल्म का ट्रेलर।’ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

 

sunny deol dulquer salman starrer chup revenge of the artist trailer to release on 5th of september
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

फिल्म की बात करें तो निर्देशक आर बाल्की की यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट भी नजर आएंगी। खास बात यह है कि फिल्म 'चुप' के जरिए दिग्गज फिल्म निर्माता गुरु दत्त और उनकी क्लासिकल फिल्म 'कागज के फूल' को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गई है। इस फिल्म को राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू, डॉ. जयंतीलाल गाडा (PEN Studios) और गौरी शिंदे ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, पेन मरुधर इस फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol dulquer salman starrer chup revenge of the artist trailer to release on 5th of september
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

फिल्म से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन का नया अवतार होने वाला है। दरअसल, बिग बी इस फिल्म के जरिए म्यूजिक कंपोजर के रूप में डेब्यू करेंगे। बता दें कि अमिताभ आर बाल्की के सहयोगी हैं और उन्होंने फिल्म का आखिरी टाइटल ट्रैक तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर बाल्की ने बताया कि यह बतौर म्यूजिक कंपोजर अमिताभ बच्चन की डेब्यू फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed