सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पंजाब में रोड शो के दौरान महिला के KISS करने पर सनी देओल ने दिया ये रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 16 May 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol first reaction on woman who kissed him during election campaigning
Sunny Deol - फोटो : twitter

एक्टर से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सनी देओल (Sunny Deol) अब अपने ढाई किलो के हाथ के साथ मैदान में पूरे दमखम से प्रचार कर रहे हैं। 19 मई को लोकसभा चुनाव 2019 का आखिरी चरण है जिसमें गुरदासपुर में भी वोटिंग होनी है। आखिरी चरण के मतदान से पहले सनी देओल भी लगातार रैलियां कर लोगों के बीच जा रहे हैं। कुछ दिन पहले रैली के दौरान सनी देओल को एक महिला ने गाड़ी पर चढ़कर किस कर लिया था। अब इस पूरे वाकया को लेकर भाजपा प्रत्याशी सनी देओल का रिएक्शन सामने आया है। 

Trending Videos
Sunny Deol first reaction on woman who kissed him during election campaigning
Sunny Deol - फोटो : twitter

एक वेबसाइट को इंटरव्यू के दौरान सनी देओल (Sunny Deol) ने रैली के दौरान हुए वाकया के बारे में बताया। सनी देओल ने कहा- 'उस वक्त मैं कैंपेन में बिजी था और अचानक वह महिला मेरे पास आई गई और किस कर लिया। मुझे एक पल के लिए समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। यह सब बहुत अचानक हुआ।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol first reaction on woman who kissed him during election campaigning
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल - फोटो : amar ujala

यह पूरा मामला 9 मई का है। जब सनी गुरदासपुर संसदीय सीट के बटाला में रोड शो कर रहे थे। अचानक एक महिला उनकी जीप पर चढ़ी और उन्हें किस कर लिया। यह देख सनी और वहां मौजूद कार्यकर्ता संग लोग दंग रह गए। ऐसे में एक पल के लिए माहौल पूरी तरह से बदल गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। सनी अपने प्रचार में अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं। कभी फिल्मों के संवाद तो कभी अभिनय के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 
 



 

Sunny Deol first reaction on woman who kissed him during election campaigning
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo

खास बात यह है कि सनी के चुनाव प्रचार में उनके पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल भी लगे हुए हैं। यहां तक कि बॉबी सनी देओल के नामांकन के दौरान भी नजर आए थे। हाल ही में धर्मेंद्र भाजपा नेता जनरल वीके सिंह के साथ पठानकोट के पंगोली चौक स्थित पैलेस में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सनी देओल के पक्ष में वोट देने की अपील की और मीडिया से भी मुखातिब हुए। 

विज्ञापन
Sunny Deol first reaction on woman who kissed him during election campaigning
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo

जब उनसे सवाल किया गया कि अन्य पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि सनी देओल को भाजपा गुमराह कर राजनीति में लाई है। इस पर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र भड़क गए। उन्होंने कहा कि ‘मैं मां भारती का बेटा हूं। इरादे से चलता हूं। कौन माई का लाल है जो मुझे गुमराह कर सकता है। मेरा परिवार किसी के कहने पर राजनीति में नहीं आया। मैं किसी की भी नहीं सुनता। मैं अपने दिमाग के बजाय आत्मा की सुनता हूं। मेरी आत्मा ने कहा चल धर्मेंद्र, मैं चल पड़ा। हमारा परिवार देश सेवा के लिए राजनीति में आया है, माल बनाने के लिए राजनीति में नहीं आए साहब! हम वो नेता नहीं जो पैसों की खातिर राजनीति में आते हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed