लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत चुकी है जब कांग्रेस की करारी हार हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी हार स्वीकार की और पीएम मोदी को जीत की बधाई भी दी। वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जनता का शुक्रिया किया। खास बात है कि हर बार की तरह इस बार भी कई सेलिब्रिटी चुनावी मैदान में थे। भाजपा के टिकट पर 6 सेलिब्रिटीज की किस्मत दांव पर थी। जानिए चुनावी नतीजों में किस सेलब्रिटी का क्या हाल हुआ।
Lok Sabha Election : BJP के टिकट पर चुनाव लड़े थे 6 फिल्मी सितारे, 2 की करारी हार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी हेमा मालिनी की किस्मत दांव पर थी। हेमा मथुरा की मौजूदा सांसद हैं। 2019 के चुनावों में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया और इस बार भी वह चुनाव जीती हैं। हेमा मालिनी के चुनाव जीतते ही धर्मेंद्र ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भी दी। धर्मेंद्र ने लिखा- 'हेमा तुम्हें जीत की बहुत बधाई हो। हम लोग मातृभूमि से प्यार करते हैं। बीकानेर और मथुरा में यह साबित भी हुआ।'
Hema , Congratulations. We love Mother India 🇮🇳 we have proved in Bekaner and Mathura. We will keep our 🇮🇳 flying.........always 🙏 pic.twitter.com/utQnUZ5QUj
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से थी। सनी देओल ने जीत दर्ज की है।
आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की किस्मत भी दांव पर थी। निरहुआ उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में थे। निरहुआ इस सीट को जीत नहीं सके। इस सीट से अखिलेश यादव जीते हैं।
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी इस बार भी चुनाव मैदान में थे। मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से शीला दीक्षित मैदान में थीं। यह दोनों दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से आमने सामने थे। मनोज तिवारी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।