{"_id":"5d0795bf8ebc3e247d16b8a6","slug":"sunny-deol-reveals-why-he-didn-t-talk-to-shah-rukh-khan-for-16-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डर' के बाद 16 साल तक शाहरुख से बातचीत रही बंद, 25 साल बाद सनी देओल ने किया बड़े धोखे का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'डर' के बाद 16 साल तक शाहरुख से बातचीत रही बंद, 25 साल बाद सनी देओल ने किया बड़े धोखे का खुलासा
शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने एक तरफ जहां शाहरुख के करियर को नई उड़ान दी वहीं बॉलीवुड के दो स्टार्स शाहरुख और सनी देओल के बीच लड़ाई की वजह भी बनी। इस फिल्म के बाद सनी देओल ने शाहरुख खान से बात नहीं की।
2 of 6
darr
इंडिया टीवी के शो के दौरान सनी देओल ने एक बार फिर से इस घटना को याद किया। जब सनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म के बाद 16 साल तक शाहरुख खान से बात नहीं की तो सनी ने कहा- ऐसा नहीं है कि मैंने बात नहीं की, लेकिन मैंने खुद को उन लोगों से दूर कर लिया। इसलिए हम कभी नहीं मिले तो बात करने की बात ही नहीं है।
3 of 6
darr
सनी ने आगे कहा- फिल्म में लोगों ने मुझे पसंद किया था। शाहरुख को भी पसंद किया गया। फिल्म के साथ मुझे बस इतनी समस्या थी कि मुझे नहीं पता था कि वे विलन को इतनी अहमियत देंगे। मैं फिल्मों में हमेशा खुले दिल से और लोगों पर भरोसा करके काम करता हूं। दुर्भाग्यवश ऐसे कई लोग और एक्टर्स हैं जो ऐसे काम नहीं करते। शायद वे ऐसे ही स्टारडम चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Darr
दरअसल उस समय सनी देओल बड़े स्टार थे इसलिए डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें ये ऑफर दिया था कि वो राहुल मेहरा और सुनील मल्होत्रा में से एक किरदार को चुन लें। सनी पाजी को लगा कि उनके लिए सुनील मल्होत्रा का पॉजिटिव कैरेक्टर सही रहेगा। इसलिए उन्होंने ये किरदार चुना।
विज्ञापन
5 of 6
darr
इससे पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने खुलासा किया था कि, जब फिल्म 'डर' बनाई गई तो मुझे इस बारे में नहीं बताया गया था कि इस फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया जाएगा। मैं अपनी फिल्मों के बारे में पहले ही निर्देशक से सारी बातें जान लेता हूं। लेकिन जब मुझे पता चला कि इस फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं इस धोखे से हैरान रह गया था। मुझसे झूठ कहा गया था। यही वजह है कि मैंने उसके बाद कभी भी यशराज के साथ काम नहीं किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।