एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड आने के पीछे सनी लियोन का मकसद सिर्फ इतना था कि वह अपनी इमेज बदलना चाहती थीं।
सनी लियोन ने बॉलीवुड को कहा बाय-बाय, इमेज बदलने के लिए अब करेंगी ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोन ने अब साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख करने का फैसला किया है। उन्होंने एक तेलगु फिल्म भी साइन कर ली है। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। नए प्रोजेक्ट के बारे में सनी लियोन ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के बाद मेरी इमेज बदल जाएगी। मैं हमेशा से एक्शन सीक्वेंस करना चाहती थी। सालों से मैं ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही थी।
सनी लियोन की यह फिल्म पीरियड ड्रामा होगी जिसके लिए उन्हें तलवारबाजी और घुड़सवारी भी सीखनी होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में सनी लियोन का नया अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म को वीसी वादीवुदियान डायरेक्ट करेंगे। फिल्म तमिल और हिन्दी में भी रिलीज होगी।
यह पहला मौका नहीं होगा जब सनी लियोन दक्षिण भारतीय फिल्म में नजर आई हों। साल 2015 में आई कन्नड फिल्म 'डीके' में वह 'सेसम्मा' गाने पर ठुमके लगाते नजर आई थीं।
साउथ इंडिया में सनी लियोन की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब वह एक स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के सिलसिले में इस साल अगस्त में केरल की राजधानी कोच्चि गईं थीं। उस दिन उनके कार के पास फैन्स की इतनी भीड़ इकट्ठा हुई कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।