{"_id":"5e30243d8ebc3e4ae56929d0","slug":"sunny-leone-associates-with-peta-india-against-use-of-animal-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी ने PETA से मिलाया हाथ, इस बड़े अभियान की करेंगी शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी ने PETA से मिलाया हाथ, इस बड़े अभियान की करेंगी शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 28 Jan 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनी लियोनी बॉलीवुड के उन सितारों में शुमार हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सनी लियोनी न सिर्फ अपनी फिल्मों से जुड़ी बल्कि अपनी निजी जीवन से जुड़ी बातें भी अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसके साथ ही सनी लियोनी समाज के हित में भी अक्सर कुछ न कुछ नया करती रहती है। ऐसे में एक बार फिर सनी लियोनी सुर्खियों में हैं।
2 of 5
sunny leone
दरअसल हाल ही में सनी लियोनी ने पशु अधिकार संगठन पेटा से हाथ मिलाया है। ऐसे में अब सनी लियोनी जानवरों के चमड़े के इस्तेमाल के खिलाफ एक नई मुहिम शुरू करेंगी। यानी सनी लियोनी अब वेगन फैशन का प्रचार करेंगी, जो पशु क्रूरता से मुक्त होगा।
3 of 5
sunny leone
सनी लियोनी ने इस बारे में कहा, 'पेटा इंडिया के साथ जुड़ना बेहद शानदार है। बिल्लियों व कुत्तों को अपनाने और उनकी नसबंदी से लेकर शाकाहार बनने की महत्ता के बारे में बात करने जैसे कई मुहिमों पर काम करने का अनुभव बहुत अच्छा है।'
अपनी बात आगे रखते हुए सनी लियोनी ने कहा, 'मुझे अगली मुहिम के जल्द ही शुरू होने का इंतजार है, जिसके लिए फिलहाल मैं यही कहूंगी कि इससे जानवरों को बचाने में मदद मिलेगी।'बता दे कि हाल ही में सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर पेटा के साथ जुड़ना का एलान किया था।
विज्ञापन
5 of 5
sunny leone
वहीं पेटा इंडिया के सेलेब्रिटी और पब्लिक रिलेशंस के निदेशक सचिन बांगर ने सनी लियोनी के बारे में कहा, 'जानवरों की जिंदगी को बचाने के लिए सनी, पेटा इंडिया के साथ नियमित रूप से जुड़ी रही हैं और वह हम सबके लिए एक उदाहरण हैं। उन्होंने शेल्टर से अपने कुत्ते को गोद लिया है और उनकी थाली में आपको मांसाहार देखने को नहीं मिलेगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।